शमी को निकाल रही लखनऊ, सैम करन के बदले राजस्थान से हो रही IPL ट्रेड डील
Last Updated:
IPL 2026 में सबसे आखिरी पोजिशन पर रहने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स ने नए सीजन से पहले टीम में कुछ जरूर बदलाव किए हैं. मोहम्मद शमी को सैम करने के बदले राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करने की खबर आ रही है. इस ट्रेड डील में शमी और एम सिद्धार्थ लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स जाएंगे जबकि राजस्थान रॉयल्स से सैम करन सरीखा वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर लखनऊ को मिलेगा.
सैम करन के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स ने मोहम्मद शमी को राजस्थान रॉयल्स को सौंपने का फैसला किया है.
नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स ट्रेड करने की तैयारी में है. खबरों की माने तो राजस्थान रॉयल्स से पूरी डील हो चुकी है. इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन के बदले मोहम्मद शमी के ट्रांसफर की तैयारी है. क्रिकइंफो के मुताबिक लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने तमिलनाडु के लेफ्ट आर्म स्पिनर एम सिद्धार्थ को भी इसी ट्रेड के तहत रीलिज करने का फैसला लिया है. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद शमी आईपीएल 2026 के 13 मैच में सिर्फ 12 विकेट ही ले पाए थे. इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 9 रही थी. लखनऊ पिछले सीजन में आखिरी पायदान पर था.
शमी यानी शेर अभी बुढ़ा नहीं हुआ
36 साल के हो चुके मोहम्मद शमी को जब भी मौका मिला है, उन्होंने साबित किया है कि अब भी उनके भीतर मैच विनिंग स्पैल डालने की ताकत बची है. लखनऊ से पहले मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ थे. जहां उन्होंने सिर्फ एक सीजन पहले 4-0-9-2 के आंकड़े के साथ आईपीएल इतिहास का सबसे किफायती स्पैल डाला था. इस मैच में शमी ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खतरनाक जोड़ी को अपने शुरुआती दो ओवर में आउट कर अनुभव और चतुराई का मुजाअरा पेश किया था.
मोहम्मद शमी का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड है.
जोफ्रा आर्चर के साथ शमी की जुगलबंदी
2024 से मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 8.76 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स में जोफ्रा आर्चर के साथ मिलकर मोहम्मद शमी खतरनाक जोड़ी बना सकते हैं. राजस्थान की टीम पिछले कुछ सीजन में लगातार पावरप्ले के दौरान रन लुटाने के लिए बदनाम रही थी.
सैम करन को LSG ने क्यों लिया?
दूसरी ओर सैम करन की बात करें तो लखनऊ सुपरजायंट्स उनकी तीसरी आईपीएल टीम होगी. सैम करन ने पंजाब किंग्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेले. दो-दो सीजन दोनों टीम के साथ रहने के बाद आईपीएल 2026 में वह इंजर्ड होकर पूरा सीजन मिस कर गए और अब लखनऊ सुपरजायंट्स में अपने पुराने दोस्त और मेंटॉर टॉम मूडी के साथ काम करेंगे, जो LSG फ्रेंचाइजी में ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं. सैम करन के आने से लखनऊ सुपरजायंट्स को वो ऑलराउंडर मिलेगा, जिसकी टीम को सख्त दरकार थी. करन बैटिंग ऑर्डर में कहीं भी खेल सकते हैं और मैच में कभी भी बॉलिंग करना जानते हैं.