‘ओ पालनहारे’ लिखने वाले जावेद अख्तर अब समझाएंगे कबीर और रहीम के दोहों का मर्म, लेकर आ रहे कालजयी खजाना

‘ओ पालनहारे’ लिखने वाले जावेद अख्तर अब समझाएंगे कबीर और रहीम के दोहों का मर्म, लेकर आ रहे कालजयी खजाना


Last Updated:

प्रख्यात लेखक जावेद अख्तर की नई पुस्तक थ्री मास्टर्स 19 नवंबर को आएगी. हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में कबीर, रहीम और वृंद के दोहों का संकलन और उनकी व्याख्याएं शामिल हैं.

Zoom

Image: File Photo

प्रख्यात लेखक और गीतकार जावेद अख्तर का मानना है कि सदियों पहले लिखे गए दोहे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और इनकी संक्षिप्तता में विचारों और अंतर्दृष्टि की एक ऐसी गहराई छिपी है जो हर युग और हर पीढ़ी से संवाद कर सकती है. उनकी आगामी पुस्तक ‘थ्री मास्टर्स’ में प्रसिद्ध कवियों कबीर, रहीम और वृंद के चुनिंदा दोहों को संकलित किया गया है.

यह पुस्तक पाठकों को इन सरल दिखने वाले छंदों में छिपे ज्ञान को फिर से जानने का अवसर प्रदान करती है. मानव व्यवहार, मूल्यों और हमारे आसपास की दुनिया पर अपनी पैनी टिप्पणियों के कारण ये दोहे पीढ़ियों से प्रासंगिक बने हुए हैं.

जावेद अख्तर की नई किताब
हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक 19 नवंबर को बाजार में आएगी. फिल्म निर्माता और अनुवादक सुमंत्र घोषाल द्वारा अंग्रेजी में अनूदित इन दोहों के साथ अख्तर की व्याख्याएं भी शामिल हैं, जो इनके गहरे अर्थों को तलाशती हैं और उनकी अंतर्दृष्टि को आधुनिक समाज के अनुभवों और विरोधाभासों से जोड़ती हैं.

समझाएंगे कबीर और रहीम के दोहों का मर्म
अपनी व्याख्याओं के माध्यम से अख्तर पाठकों को दोहों की ऊपरी सरलता से परे देखने और मानवीय कमजोरियों, व्यवहार और मूल्यों के बारे में उजागर होने वाले सत्य पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

ज्ञान के मोती छिपे हैं
पुस्तक पर अपने नोट में अख्तर ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में आधुनिकता की अंधी दौड़ के कारण लोगों ने अपनी कुछ सबसे अनमोल सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपराओं को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें कविता और दोहे भी शामिल हैं, जिन्हें अक्सर पुराना मानकर खारिज कर दिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘ इससे बड़ा झूठ कुछ और नहीं हो सकता.’’ उन्होंने कबीर, रहीम और वृंद के दोहों को ‘‘ ऐसे सीप बताया जिनमें ज्ञान के मोती छिपे हैं’’.

कालजयी खजाना
जावेद अख्तर कहते हैं, ‘‘उनकी संक्षिप्तता में विचारों और अंतर्दृष्टि की ऐसी गहराई छिपी है जो हर युग और हर पीढ़ी से संवाद कर सकती है. कोई दोहा केवल तभी अप्रासंगिक हो सकता है जब स्वयं ज्ञान का चलन खत्म हो जाए और ऐसा कभी होने वाला नहीं है. यही कारण है कि दोहे केवल अतीत के अवशेष नहीं हैं; वे कालजयी खजाने हैं, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे.’’



Source link