आजम खान की जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जेल या राहत, कल आएगा फैसला

आजम खान की जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जेल या राहत, कल आएगा फैसला


Last Updated:

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जमानत मिलेगी या उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. आजम खान की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है.अब इस मामले में अदालत का फैसला कल यानी 17 नवंबर को आएगा.

Zoom

आजम खान.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हो गई है. इस सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. आजम खान को जेल होगी या राहत मिलेगी फैसला कल यानी 17 नवंबर को आएगा. हाईकोर्ट में आजम खान की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की.सुनवाई के दौरान उन्होंने ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया.

कपिल सिब्बल ने दलील दी कि जब भी आजम खान की रिहाई की उम्मीद बनती है या उनकी सजा पर रोक लगने की संभावना होती है, तभी उनके खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें लगातार जेल में रखने की कोशिश की जा रही है, ताकि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक भी उन्हें बाहर न आने दिया जाए.

सिब्बल ने अदालत में आजम खान की उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी उम्र करीब 80 साल है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हर बार रिहाई के समय नया मामला दर्ज होता रहेगा, तो क्या उन्हें पूरी जिंदगी जेल में ही रखा जाएगा? सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने ED की जांच और कार्रवाई पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘ED ने तो हद पार कर दी है. अब बकरियों को भी अपराध से हुई कमाई यानी ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ बताया जा रहा है. आखिर यह सब क्या चल रहा है?’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आजम खान के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. आजम खान के साथ हो रही कानूनी कार्रवाई और लगातार जेल में रहने को लेकर अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ लगातार नाइंसाफी की जा रही है और इसका जवाब उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता समय आने पर देगी. अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता किसी एक के पास हमेशा नहीं रहती. उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि सत्ता का इस्तेमाल जनता की भलाई के लिए होना चाहिए, न कि उसका दुरुपयोग करने के लिए. सपा प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा कि सब कुछ जनता देख और समझ रही है.



Source link