नई दिल्ली (Dr Jyoti Sharma Story). बिहार के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली और खुद को कभी ‘कमतर’ समझने वाली साधारण सी लड़की ने अपनी मेहनत के दम पर इतिहास रच दिया है. डॉ. ज्योति शर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (एनाटॉमी) परीक्षा में पूरे यूपी में रैंक 1 हासिल की है. उन्होंने साबित कर दिया कि सपने सच्चे हों और इरादे मजबूत तो परिस्थितियां कभी भी मंजिल तय नहीं कर सकतीं. डॉ. ज्योति शर्मा ESIC नोएडा में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हैं. उन्होंने एमबीबीएस किया, फिर एनाटॉमी में एमएस और उसके बाद क्लिनिकल एंब्रियोलॉजी में फेलोशिप.
डॉ. ज्योति शर्मा की सक्सेस स्टोरी
Dr Jyoti Sharma UPPSC Rank 1: डॉ. ज्योति शर्मा ने यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर (एनाटॉमी) परीक्षा में रैंक 1 हासिल की है
नागालैंड, बंगाल, यूपी में पढ़ाई-लिखाई
शौक को मिला मुकाम, बन गईं मिस इंडिया नागालैंड
बचपन में घर के कॉरिडोर को रैंप समझकर चलने वाली ज्योति शर्मा ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान अपने मॉडलिंग के शौक को नया आयाम दिया. वे ‘मिस इंडिया यूपी’ से होते हुए नेशनल लेवल तक पहुंचीं और ‘मिस इंडिया नागालैंड 2018’ बनीं. उन्होंने साबित कर दिया कि डॉक्टर या एकेडमिक फील्ड में होने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने क्रिएटिव शौक को छोड़ दें. सही टाइम मैनेजमेंट और हुनर के दम पर दोनों को साथ निभाया जा सकता है.
एनॉटमी में महारत और यूपी में रैंक 1 का सफर
Dr Jyoti Sharma Story: इंस्टाग्राम पर डॉ. ज्योति शर्मा के 96 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं
किताबों से आगे की सोच: बेहतरीन शिक्षक बनने का लक्ष्य
असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही डॉ. ज्योति शर्मा का मानना है कि एनाटॉमी सिर्फ रटने का विषय नहीं है. वह इस सब्जेक्ट को मेडिकल साइंस की नींव मानती हैं. यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 में रैंक 1 हासिल करने वाली डॉ. ज्योति शर्मा चाहती हैं कि उनके स्टूडेंट्स क्लास में खुलकर सवाल पूछें. प्रैक्टिकल डिसेक्शन, क्लिनिकल कोरिलेशन और रिसर्च के जरिए वे पढ़ाई को बोरिंग की बजाय बेहद दिलचस्प और मजेदार बनाना चाहती हैं.
नीट एस्पिरेंट्स के लिए खास गुरुमंत्र
बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. ज्योति शर्मा नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को खास सलाह देती हैं. उनका मानना है कि प्रतियोगिता के दबाव में आकर कभी भी खुद की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए. अपने पास्ट स्कोर को लेकर परेशान होने की भी जरूरत नहीं है. एनसीईआरटी किताबों पर फोकस करें, पिछले सालों के पेपर सॉल्व करें, पढ़ी हुई चीजों को बार-बार रिवाइज करें और कई घंटों तक लगातार पढ़ाई करने से ज्यादा कॉन्सेप्ट की क्लेरिटी पर जोर दें. इस बीच असफल हों तो उससे डरने के बजाय खुद पर भरोसा रखें.
Doctor to Assist ant Professor Story: डॉ. ज्योति शर्मा की एनाटॉमी विषय में खास रुचि रही है
UPPSC एस्पिरेंट्स के लिए सलाह
डॉ. ज्योति शर्मा बताती हैं कि असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी वैकेंसी लंबे अंतराल के बाद आती हैं. इसलिए UPPSC असिस्टेंट परीक्षा की तैयारी आखिरी वक्त के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती. इसमें सब्जेक्ट नॉलेज के साथ-साथ जनरल अवेयरनेस, करेंट अफेयर्स और इंटरव्यू के दौरान कम्युनिकेशन स्किल बहुत मायने रखती है. वे इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सलाह देती हैं कि उन्हें सिर्फ वैकेंसी का इंतजार नहीं करना चाहिए. इसके बजाय रिसर्च और पब्लिकेशन के जरिए अपनी प्रोफाइल लगातार मजबूत करते रहें. जब अवसर आए तो अपने अनुभव, तैयारी और पर्सनैलिटी के आधार पर आप सफल जरूर होंगे.