Last Updated:
फेमस कॉमेडियन समय रैना और ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर एक बार फिर साथ में नजर आए. दिलचस्प बात है कि समय ने कुछ दिनों पहले ही मेधा के साथ अपनी शादी को अफवाहों को खारिज किया था. अफेयर की चर्चाओं के बीच दोनों को मुंबई के एक कैफे में एक साथ स्पॉट किया गया है. इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं.इस ताजा मुलाकात ने फैंस के बीच उनके रिश्ते की अटकलों को फिर से तेज कर दिया है.
मेधा शंकर-समय रैना साथ हुए स्पॉट. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr/maisamayhoon)
नई दिल्ली. मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और फिल्म ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर के बीच अफेयर की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं. बीते रविवार की शाम दोनों को मुंबई के एक कैफे में एक साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके डेटिंग के कयासों को फिर से हवा मिल गई है. दोनों की इस आउटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि, दोनों में किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है. मगर ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में समय रैन ने अपनी गर्लफ्रेंड होने की बात कबूल की थी.
वायरल हो रहे वीडियो में समय रैन ब्लू कलर की टी-शर्ट पहने हुए एक दोस्त को गले मिलते नजर आ रहे हैं, जबकि ब्लैक आउटफिट में मेधा शंकर उनके ठीक बगल में खड़ी हैं. इस कैफे डेट के दौरान समय की दोस्त और कंटेंट क्रिएटर साक्षी शेट्टी भी वहां मौजूद थीं. भले ही इस वीडियो से दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, लेकिन इस तरह फिर साथ दिखने से उनके रिश्ते पर एक फिर चर्चा शुरू हो गई है.
View this post on Instagram