congress sp Seat Sharing formula | UP Chunav 2027: माथे पर शिकन, एक-दूसरे को ताकते खरगे-राहुल, कांग्रेस मीटिंग की यह तस्वीर क्या कह रही है?

congress sp Seat Sharing formula | UP Chunav 2027: माथे पर शिकन, एक-दूसरे को ताकते खरगे-राहुल, कांग्रेस मीटिंग की यह तस्वीर क्या कह रही है?


नई दिल्ली. सोमवार यानी 16 नवंबर 2026 को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर एक बैठक हुई. इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे अगल-बगल बैठे थे. इन दोनों के लेफ्ट साइड प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी पीसीसी चीफ आराधना मिश्रा और डिप्टी पीसीसी इमरान मसूद बैठे थे. दूसरी तरफ यानी दायीं तरफ ……बैठे थे, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी बताती है कि कांग्रेस नेतृत्व इस बातचीत को केवल प्रदेश इकाई के भरोसे नहीं छोड़ना चाहता. लेकिन बैठक की तस्वीर और नेताओं के चेहरे के भाव देखकर लग रहा है कि कितना कठिन टास्क अब शुरू होने वाला है.

हालांकि, इन तस्वीरों को देखकर गठबंधन का भविष्य तय कर देना जल्दबाजी होगी. लेकिन तस्वीर से इतना जरूर पढ़ा जा सकता है कि कांग्रेस ने अखिलेश यादव के साथ बातचीत से पहले अपने नेताओं को एक मंच पर लाकर साझा रणनीति बनाने की कोशिश की है. असली तस्वीर 17 नवंबर की बातचीत और सीटों पर दोनों दलों के रुख से साफ होगी.

यूपी चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस नेताओं की दिल्ली मीटिंग में क्या हुआ?

181 सीट का गणित और अखिलेश का डोजियर

दिवाली-छठ खत्म होते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है. गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार, 17 नवंबर से औपचारिक बातचीत शुरू होनी है. इससे ठीक पहले सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपी चुनाव की रणनीति पर मंथन किया. बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी ने इस बात के संकेत दिए कि कांग्रेस नेतृत्व अखिलेश यादव के साथ सीटों के तालमेल को बेहद गंभीरता से ले रहा है.

लखनऊ में मीटिंग से पहले दिल्ली में क्या हुआ?

इस बैठक की राजनीतिक अहमियत सिर्फ इतनी नहीं है कि कांग्रेस ने सपा से बातचीत से पहले अपना होमवर्क किया. असल सवाल यह है कि कांग्रेस कितनी सीटों पर दावा करेगी और अखिलेश यादव उसे कितनी सीटें देने को तैयार होंगे? क्या 2024 के लोकसभा चुनाव वाला गठबंधन फॉर्मूला 2027 में भी दोहराया जाएगा या सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान देखने को मिलेगी?

खरगे के घर जुटे कांग्रेस के दिग्गज, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

दिल्ली में 10 राजाजी मार्ग स्थित मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए. उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े नेताओं में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे.

राहुल-खरगे के आव-भाव क्या संकेत दे रहे हैं? 

बैठक के बाद खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है. उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर जनता के सामने मजबूत विकल्प पेश करेगी. वहीं, राहुल गांधी ने कहा, ‘अखिलेश की सपा अहम सहयोगी, लेकिन सम्मानजनक समझौता जरूरी’

कांग्रेस को ओपीएस ने ही दिया डूबा?

क्या राहुल गांधी की वजह से गठबंधन होगा औऱ टूटेगा?

इस बैठक से निकला सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत राहुल गांधी के रुख से जुड़ा है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राहुल ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की महत्वपूर्ण सहयोगी है और सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए. उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत पर भी जोर दिया. राहुल का यह संदेश ऐसे समय आया है जब कांग्रेस और सपा के बीच सीटों की संख्या को लेकर चर्चा तेज है. कांग्रेस की तरफ से 181 सीटों की मांग की बात खुद अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से बता चुके हैं. वहीं कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहले कह चुके हैं कि पार्टी ने 150 से 200 सीटों की संभावित सूची सपा को सौंपी है.

इस बैठक में आराधना मिश्रा और इमरान मसूद की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण रही. आराधना मिश्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और संगठन की तरफ से बातचीत में उनकी भूमिका अहम होगी. वहीं इमरान मसूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा हैं. ऐसे में राहुल का सम्मानजनक सीट बंटवारे पर जोर देना कांग्रेस की बातचीत की दिशा का संकेत माना जा सकता है. पार्टी एक तरफ अखिलेश यादव के साथ गठबंधन बनाए रखने की बात कर रही है, दूसरी तरफ अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी स्पष्ट संदेश दे रही है.



Source link