लंदन की ठंड में सुबह 5 बजे सेट पर पहुंचे अर्जुन रामपाल, नए शो ‘बिलियनेयर’ लिए हैं एक्साइटेड, दिया अपडेट

लंदन की ठंड में सुबह 5 बजे सेट पर पहुंचे अर्जुन रामपाल, नए शो ‘बिलियनेयर’ लिए हैं एक्साइटेड, दिया अपडेट


Last Updated:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता ने अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस सीरीज की शूटिंग लंदन में हो रही है. अर्जुन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी और बताया कि वह अपने इस नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Zoom

वायरल हो रही पोस्ट (फोटो साभार:instagram@rampal72)

नई दिल्ली. अर्जुन रामपाल ने शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत सुबह जल्दी की. उन्होंने बताया कि वह सुबह 5 बजे उठ गए थे. इसके बाद उन्होंने जिम में वर्कआउट किया और फिर शूटिंग के लिए निकल पड़े. लंदन की ठंड के बीच कार से सेट की तरफ जाते हुए उन्होंने अपना वीडियो रिकॉर्ड किया.

वीडियो में अर्जुन कहते नजर आए कि लंदन से सभी को गुड मॉर्निंग. आज ‘बिलियनेयर’ की शूटिंग का पहला दिन है. यह उनके लिए बेहद खास शो है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे उठने और जिम जाने के बाद अब वह शूटिंग के लिए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपने फैंस से शुभकामनाएं भी मांगीं और सभी को प्यार भेजा.

विजय माल्या की जिंदगी से प्रेरित हो सकती है कहानी

अर्जुन रामपाल की इस वेब सीरीज को हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं, अनुव चोपड़ा और शांतनु सागर ने इसकी कहानी लिखी है. बताया जा रहा है कि ‘बिलियनेयर’ की कहानी कारोबारी विजय माल्या की जिंदगी से कुछ हद तक प्रेरित है. सीरीज में विराज शेनॉय नाम के एक ताकतवर बिजनेसमैन की कहानी दिखाई जा सकती है. यह किरदार शराब के कारोबार से शुरुआत करके एविएशन की दुनिया में बड़ा नाम बनता है. कहानी में एक ऐसे शख्स का सफर देखने को मिलेगा, जो अपनी महत्वाकांक्षा और मेहनत के दम पर बिजनेस की दुनिया में बड़ा साम्राज्य खड़ा करता है. हालांकि, इस कामयाबी के पीछे उसे अपनी निजी जिंदगी में क्या कीमत चुकानी पड़ती है, यह भी सीरीज का अहम हिस्सा होगा.

अर्जुन ने शेयर की पोस्ट
(फोटो साभार:instagram@rampal72)

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. वह ‘आंखें’, ‘डॉन’, ‘ओम शांति ओम’, ‘रॉक ऑन!!’, ‘राजनीति’, ‘हाउसफुल’, ‘रा.वन’, ‘डी-डे’ और ‘डैडी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
साल 2023 में वह फिल्म ‘भगवंत केसरी’ में दिखाई दिए थे. इसके अलावा अर्जुन वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. अब देखना होगा कि ‘बिलियनेयर’ में उनका नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है.



Source link