गोल्फ खेलते-खेलते बना था ASEAN, साउथ-ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा कूटनीतिक गठबंधन, जिसमें शामिल होने जा रहे पीएम मोदी

गोल्फ खेलते-खेलते बना था ASEAN, साउथ-ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा कूटनीतिक गठबंधन, जिसमें शामिल होने जा रहे पीएम मोदी


होमताजा खबरनॉलेज

गोल्फ खेलते-खेलते बना था ASEAN, साउथ-ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा कूटनीतिक गठबंधन

Last Updated:

आसियान की स्थापना 1967 में पांच देशों ने मिलकर की थी. अब ये साउथ ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा कूटनीतिक संगठन है. आसियान में इस समय 11 देश शामिल हैं. इसका 49 वां शिखर सम्मेलन फिलीपींस में आयोजित किया गया है.

Zoom

आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी. (फोटो-ASEAN)

1967 में बैंकॉक से 100 किमी दूर शहर बांग सेन में पांच देशों के मंत्री जुटे. उन्हें थाईलैंड के तत्कालीन विदेश मंत्री थानत खोमन ने बुलाया था. इस बुलावे का उद्देश्य इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस के बीच एक क्षेत्रीय संगठन बनाने पर बातचीत करना था. सिंगापुर ने खुद ही इसमें शामिल होने की इच्छा जताई. समुद्र के किनारे एक रिसॉर्ट में पांचों देशों के प्रतिनिधि जुटे. खास बात ये थी पांचों देशों के नेता सिर्फ बंद कमरों में बैठक नहीं कर रहे थे. ये गोल्फ खेलते थे, समुद्र किनारे औपचारिक बातचीत करते थे. एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते थे और राजनीतिक मतभेदों पर गंभीर चर्चा भी करते थे. थानत खोमन ने इसे स्पोर्ट शर्ट डिप्लोमेसी कहा. इसी से एक ऐसे कूटनीतिक गठबंधन की नींव तैयार हुई जो आगे चलकर ASEAN बना.

इसी साउथ ईस्ट एशिया के मजबूत संगठन ASEAN के 49 वें शिखर सम्मेलन का आयोजन फिलपींस में हो रहा है. समिट के दौरान 23 वें आसियान भारत शिखर सम्मेलन और 21 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इसमें हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी फिलपींस रवाना हो गए हैं. भारत के लिए यह सम्मेलन इसलिए अहम है, क्योंकि साउथ पूर्व एशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा है. इसके अलावा सम्मेलन में म्यांमार के गृहयुद्ध, थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद और दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय दावों पर भी बातचीत हो सकती है.

आसियान यानी एसोसएिशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस की स्थापना 8 अगस्त 1967 को हुई थी. वर्तमान में इसमें 11 सदस्य देश हैं, हालांकि इसकी शुरुआत मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस और थाईलैंड ने बैंकॉक घोषणा पर साइन करके की थी. इसका उद्देश्य साउथ ईस्ट एशिया में आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बढ़ाना था. आसियान की मुख्य वेबसाइट के मुताबिक अब ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओ, म्यांमार, तिमोर, लेस्टे और वियतनाम भी इस गठबंधन का हिस्सा हैं.

1967 में साउथ ईस्ट एशिया का राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण था. संबंधित देशों के बीच कई तरह के मतभेद थे. मसलन 1963 से 1966 के बीच इंडोनेशिया लगातार मलेशिया के गठन का विरोध करता था.हालात सैन्य टकराव तक पहुंच गए थे. ऐसा ही तनाव मलेशिया और फिलपींस के बीच भी था. उधर वियतनाम युद्ध की वजह से दक्षिण पूर्व एशिया अनिश्चतता के तौर से गुजर रहा था. ऐसे में डर था कि आपसी संघर्ष और बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है. ऐसे में आपसी सामंजस्य और समझौते का प्लान तैयार किया गया है.

बांग सेन में चार दिन की बातचीत के बाद पांचों प्रतिनिध बैंकॉक लौटे और 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड के विदेश मंत्रालय में पांचों नेताओं ने एक दस्तावेज पर साइन किए, जिससे आसियान की औपचारिक स्थापना हुई. इसका उद्देश्य सदस्य देशों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था. इसके अलावा एक दूसरे के कल्चर को बढ़ावा देना तथा शिक्षा विज्ञान और तकनीक में सहयोग करना शामिल था. इसका प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को कायम रखना तथा एक दूसरे के प्रति सहयोग बढ़ाना भी था.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link