पुष्कर मेले में 10 दिन तक मचेगी धूम, ऊंट नृत्य से बॉलीवुड नाइट तक होंगे खास आयोजन; जानें पूरा शेड्यूल

पुष्कर मेले में 10 दिन तक मचेगी धूम, ऊंट नृत्य से बॉलीवुड नाइट तक होंगे खास आयोजन; जानें पूरा शेड्यूल


Last Updated:

Pushkar Fair Schedule: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आगाज कल ध्वजारोहण के साथ होगा. 26 नवंबर तक चलने वाले मेले में ऊंट नृत्य, ग्रामीण खेल, विदेशी पर्यटकों की प्रतियोगिताएं, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. अमित मिश्रा और स्वरूप खान की बॉलीवुड नाइट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी.

अजमेर. जिले के पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की विधिवत शुरुआत कल झंडारोहण के साथ होने जा रही है, इसी के साथ मेले में कई तरह के आयोजन और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी. कल सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के साथ मेले की विधिवत शुरुआत होगी. इसके बाद नगाड़ा वादन, मंडाना प्रतियोगिता, स्कूली छात्राओं का ग्रुप डांस, स्थानीय और विदेशी टूरिस्ट के बीच फुटबॉल मैच, पुष्कर सरोवर पर दीप दान, रंगोली, महाआरती, पुष्कर अभिषेक, वॉइस ऑफ पुष्कर और राजस्थानी एव विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी.

दूसरे दिन 18 नवंबर को मेला मैदान में स्थानीय और विदेशी प्रतिभागियों के बीच लंगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली डंडा जैसे पारंपरिक खेल होंगे. इसके अलावा ऊंट श्रृंगार और ऊंट नृत्य प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी. 19 नवंबर को कबड्डी मैच, अश्व नृत्य प्रतियोगिता और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें रस्साकशी, वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले होंगे. तीसरे दिन 20 नवंबर से शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट महोत्सव की शुरुआत होगी. इसी दिन शाम को पुष्कर सरोवर पर महाआरती और मेला मैदान में कबीर कैफे की बैंड प्रस्तुति होगी. चौथे दिन 21 नवंबर को विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने, तिलक और मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले भी होंगे. शाम को पुष्कर सरोवर में महाआरती के बाद पद्मश्री अनवर खान, गुलाबो सहित राजस्थानी लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. 22 नवंबर को महिलाओं के लिए मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी. शाम को महाआरती के बाद बॉलीवुड गायक अमित मिश्रा की बॉलीवुड नाइट आयोजित होगी. 23 नवंबर को लगान फिल्म की शैली पर आधारित क्रिकेट मैच होगा. वहीं शाम को लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ बॉलीवुड गायक स्वरूप खान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे.

24 को पुरस्कार वितरित और 26 को समापन समारोह
24 नवंबर को मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, कला जत्था यात्रा, मटका दौड़ और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे. शाम को पुष्कर सरोवर में महाआरती होगी. 26 नवंबर को शाम 5 बजे पुराने मेला स्टेडियम में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा.



Source link