नई दिल्ली (Schools Closed on 17 November 2026). नवंबर का महीना स्कूली बच्चों और टीचर्स के लिए किसी फेस्टिव बोनांजा से कम नहीं रहा है. दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की रौनक खत्म होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम शुरू हो गई. इन बैक-टू-बैक त्योहारों की वजह से देश के कई राज्यों में स्कूलों की लंबी छुट्टियां चल रही हैं. लेकिन अब छठ महापर्व के समापन के साथ ही बच्चों के बैग पैक करने और स्कूल लौटने का वक्त आ गया है.
बिहार: 10 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद 18 नवंबर से खुलेंगे स्कूल
बिहार में छठ महापर्व का उत्साह सबसे ज्यादा रहता है. राज्य सरकार के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, यहां दिवाली से एक दिन पहले यानी 7 नवंबर से ही स्कूल बंद हैं. छठ के लिए 13 से 16 नवंबर तक विशेष अवकाश रहा. इसे मिलाकर कुल 10 दिनों की लंबी छुट्टी मिली. अब बिहार के सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 नवंबर तक बंद रहने के बाद 18 नवंबर 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे.
झारखंड: 3 दिन की छुट्टी के बाद 18 नवंबर से लगेगी क्लास
उत्तर प्रदेश: कल जाना पड़ेगा स्कूल
दिल्ली और पश्चिम बंगाल: 17 नवंबर से होगी रेगुलर पढ़ाई
राजधानी दिल्ली में पूर्वांचलवासियों की बड़ी आबादी को देखते हुए सरकार ने 16 नवंबर को छठ की छुट्टी घोषित की थी. अब छुट्टियां खत्म होने के बाद दिल्ली के स्कूल 17 नवंबर 2026 से खुल जाएंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक, बंगाल में भी 15-16 नवंबर के अवकाश के बाद 17 नवंबर 2026 से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी.
नवंबर में अब कब मिलेगी छुट्टी?
अगर आप सोच रहे हैं कि नवंबर की छुट्टियां खत्म हो गई हैं तो जरा ठहरिए! बच्चों को जल्द ही एक और ब्रेक मिलने वाला है. 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. 24 को मंगलवार हैं. अगर आप कहीं जाना चाहते हैं तो 23 नवंबर यानी सोमवार को छुट्टी लेकर लॉन्ग वीकेंड का मजा ले सकते हैं.
(नोट: प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग और लोकल छुट्टियों के लिए अपने स्कूल के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप या नोटिस बोर्ड पर नजर जरूर रखें.)