Last Updated:
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह 13 साल बाद फिल्म समुक में साथ नजर आएंगे. विज्ञान और एक्शन पर आधारित यह फिल्म 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. चलिए अक्षय कुमार का पोस्ट दिखाते हैं.
Insta/Akshay kumar
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं. दोनों ने 16 नवंबर को अपनी आने वाली फिल्म ‘समुक’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया. साथ ही फैंस को ‘समुक’ की रिलीज डेट भी बताई. इससे पहले मेकर्स ने एक रहस्यमयी तरह से संदेश जारी किया था कि वह कुछ बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. को लेकर कुछ बड़ा होने का संकेत दिया और दर्शकों से समय पर नजर रखने को कहा।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘समुक’ की सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख घोषित कर दी गई है. विज्ञान पर आधारित रोमांच, जबरदस्त एक्शन और मुश्किल हालात में जिंदा रहने की कहानी वाली यह फिल्म 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘समुक’ की रिलीज डेट का ऐलान
अक्षय कुमार ने खुद समुक से जुड़ा मोशन पोस्टर शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘दुश्मन इंसान नहीं है, लेकिन लड़ाई पूरी मानवता को बचाने के लिए है. और पीछे हटने का भी कोई चांस नहीं है. #SAMUK – आक्रमण की शुरुआत 28 मई, 2027 से. अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देखें.’
‘समुक’ में अक्षय कुमार का लुक
विज्ञान पर आधारित कहानी, एक्शन और मुश्किल परिस्थितियों में जिंदा रहने की जंग को मिलाकर बनाई जा रही यह फिल्म दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नई दुनिया पेश करने का वादा करती है. इसमें किरदारों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हुए दिखाया जाएगा, जो आम एक्शन फिल्मों से बिल्कुल अलग होंगी. फिल्म बनाने वालों ने अभी इसकी मुख्य कहानी को पूरी तरह से छिपाकर रखा है.
फिल्म की कास्ट