चुनाव में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का फाइनल होमवर्क, यूपी कांग्रेस चीफ मोना ने सपा के साथ फॉर्मुला बताया

चुनाव में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का फाइनल होमवर्क, यूपी कांग्रेस चीफ मोना ने सपा के साथ फॉर्मुला बताया


Last Updated:

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज हम होमवर्क करेंगे और अब तक जो बात हुई है दोनों के नेतृत्व में हुई है. आज से हम इसमें शामिल होंगे. जो भी तय होगा वो दोनों दलों के लिए सम्मानजनक होगा.

Zoom

आराधना मिश्रा मोना

अरुण सिंह, लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आज अहम बैठक हो रही है. नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इस बैठक में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर पार्टी के अंदर अहम फैसला लिया जाएगा. कल 17 नवंबर को कांग्रेस की सपा के साथ इस बारे में बैठक होने वाली है. इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने इस बैठक में हिस्सा लिया.

कांग्रेस की सीटों को लेकर बैठक से पहले आराधना मिश्रा मोना ने न्यूज18 के साथ खास बात की. उन्होंने सीटों को बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाता है. सरकार बनाने कि लिए लड़ा जाता है. इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है. आज हम होमवर्क करेंगे और अब तक जो बात हुई है दोनों के नेतृत्व में हुई है. आज से हम इसमें शामिल होंगे. जो भी तय होगा वो दोनों दलों के लिए सम्मानजनक होगा.

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल से पहली बैठक है. सपा के साथ और सीटें तय करने कि लिए बैठक है गठबंधन को मजबूत बनाना है. हमको सभी 403 सीटों पर मजबूती से लड़नी है. जहां सपा लड़ेगी वहां उनके साथ पूरी ताकत से रहेंगे. जहां हम लड़ेंगे वहां सपा साथ देगी. 2024 वाला फार्मूला ही पहले से सफल रहा है, हम उसी तरह से फिर लड़ेंगे. साझा चुनावी प्रचार भी होगा जैसे 2024 में हुआ था.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के सवाल पर मोना ने कहा कि ओवैसी को पीड़ा तब समझ क्यों आती है जब चुनाव आता है? चुनाव आते ही गठबंधन बना लेते हैं. ओवैसी की पार्टी को आधा फीसदी वोट मिले थे. 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी अवश्य बनेगी.

अखिलेश यादव ने क्या कहा था?
दरअसल समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस की तरफ से 181 सीटों की डिमांड की गई है. अखिलेश ने कहा कि मैंने और समाजवादी पार्टी ने मन बना लिया है कि कुल 403 में से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. और इस बार इंडिया गठबंधन मिलकर बीजेपी को हराने जा रहा है.



Source link