MP: इंदौर में 3617 करोड़ की लागत से बनेगा 75 km लंबा 6 lane ईस्टर्न बाईपास, NH-52 होगा चौड़ा, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

MP: इंदौर में 3617 करोड़ की लागत से बनेगा 75 km लंबा 6 lane ईस्टर्न बाईपास, NH-52 होगा चौड़ा, ट्रैफिक से मिलेगी राहत


Last Updated:

Indore Greenfield Eastern Bypass Construction: मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक की समस्या से राहत दिलाने के लिए 3,617 करोड़ रुपये की लागत से सिक्सलेन ग्रीनफील्ड ईस्टर्न बाईपास बनाया जाएगा. करीब 75.63 किलोमीटर लंबा यह बाईपास इंदौर और देवास जिले से होकर गुजरेगा. परियोजना को दो पैकेज में बांटा गया है.

Zoom

इंदौर ग्रीनफील्ड ईस्टर्न बायपास इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना

इंदौर. मध्य प्रदेश में साल 2025 और 2026 के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है. राज्य में सिंचाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, शहरी परिवहन, औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इस परियोजनाओं के उद्देश्य ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर करना है साथ ही कृषि क्षेत्र को सिंचाई का लाभ देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है.

वहीं इंदौर में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक एक बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को मंजूरी दी गई है. इंदौर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड ईस्टर्न बाईपास (NH-347BG) के निर्माण पर करीब 3,617 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है. अप्रैल 2026 को इस परियोजना को मंजूरी मिली है. यह एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे इंदौर और देवास जिले के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा.

इस प्रोजेक्ट को 10 अप्रैल 2026 को हुई 143वीं PPPAC (Public Private Partnership Appraisal Committee) की बैठक में अंतिम मंजूरी मिली थी. इसकी कुल अनुमानित लागत 3,617.08 करोड़ रुपए दर्ज की गई है. परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) प्रायोजक प्राधिकरण है. इसका निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत किया जाना है.

इस परियोजना को दो पैकेज में बांटा गया है
पैकेज-1
: इंदौर ईस्टर्न बाईपास के पहले पैकेज में 49 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन सड़क बनेगी. यह सड़क पिरकराडिया से गांव के पास NH-347BG के डिजाइन किलोमीटर 64+000 से शुरू होकर सिमरोल/दातोदा गांव के पास डिजाइन किलोमीटर 113+000 तक बनाई जाएगी. यह परियोजना मध्य प्रदेश के इंदौर और देवास जिलों मे प्रस्तावित है.

पैकेज-2: दूसरे पैकेज में 26.63 किलोमीटर लंबी छह लेन की ग्रीनफील्ड की सड़क बनाई जाएगी. यह मार्ग सिमरोल/दातोदा गांव के पास NH-347BG से शूरू होकर नांदेड़ तक पहुंचेगा. इसके साथ खंडवा गांव के पास NH-52 के किलोमीटर 18 से अहिल्यापुर गांव के पास किलोमीटर 27 तक मौजूदा चार लेन सड़क को छह लेन में अपग्रेड किया जाएगा. इस हिस्से की लंबाई 9 किलोमीटर है. दोनों कार्य इंदौर जिले में हाइब्रिड एन्युइटी मोड के तहत किए जाएंगे.

इस बाईपास का उद्देश्य इंदौर शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों और लंबी दूरी के यातायात को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है. इससे शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और व्यावसायिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर करने में मदद मिलेगी.



Source link