Prayagraj: सिर पर प्रसाद की टोकरी, हाथों में पूजा का सूप और आस्था का सैलाब, देखें छठ की खूबसूरत तस्वीरें

Prayagraj: सिर पर प्रसाद की टोकरी, हाथों में पूजा का सूप और आस्था का सैलाब, देखें छठ की खूबसूरत तस्वीरें


Last Updated:

Prayagraj News: लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रयागराज के गंगा और यमुना किनारे बने घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला. पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर चौथे दिन उगते सूर्य की पूजा तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. व्रती महिलाओं ने नदी में खड़े होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. कहीं सिर पर प्रसाद की टोकरी लेकर घाट जाते लोग नजर आए तो कहीं मां-बेटे की खूबसूरत तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा. छठ गीतों, दीपों की रोशनी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच चार दिवसीय महापर्व का समापन हुआ. (रिपोर्ट: सतेंद्र कुमार)

रामघाट पर रविवार शाम छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ व्रती महिलाएं पूजन सामग्री से सजे सूप लेकर घाट पहुंचीं और नदी के पानी में खड़े होकर सूर्यदेव की पूजा की. सूर्यास्त के साथ ही घाट पर छठ गीतों की गूंज और दीपों की रोशनी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई.

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर यमुना किनारे व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने नदी किनारे पूजन सामग्री और फलों से सजे सूप के साथ सूर्यदेव की आराधना की. इस दौरान घाट पर छठ गीतों की गूंज सुनाई दी. पूजा में शामिल महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को त्रिवेणी संगम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. शाम के समय व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की. पूजा के सजे हुए सूप, जलते दीपों और छठ गीतों के बीच घाट का माहौल भक्तिमय रहा. श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गंगा किनारे व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने नदी किनारे पूजन सामग्री और फलों से सजे सूप के साथ सूर्यदेव की आराधना की. इस दौरान घाट पर छठ गीतों की गूंज सुनाई दी. पूजा में शामिल महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह त्रिवेणी संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. भोर होते ही व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की. हाथों में फल और पूजन सामग्री से सजे सूप लेकर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया.

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह त्रिवेणी संगम घाट पर व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी के पानी में खड़ी हो गईं. हाथ जोड़कर सूर्यदेव के उदय होने का इंतजार करते हुए महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही.

त्रिवेणी संगम घाट पर सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. पूजा की तैयारियों के बीच व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए. इस दौरान घाट पर महिलाओं की भीड़ रही और परिवार के लोग भी पूजा में शामिल हुए.

किला घाट पर सोमवार सुबह छठ व्रती महिलाएं सूरज निकलने से पहले ही नदी के पानी में उतर गईं. पानी में खड़े होकर महिलाओं ने हाथ जोड़कर सूर्यदेव की आराधना की. काफी देर तक व्रती महिलाएं सूर्य के उदय होने का इंतजार करती रहीं. इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उन्होंने चार दिवसीय छठ व्रत का समापन किया.

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह घाट पर आस्था के बीच मां-बेटे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. एक महिला अपने बेटे के साथ घाट पर पहुंची और सूर्यदेव के उदय होने का इंतजार करती नजर आई. दोनों ने हाथ जोड़कर सूर्यदेव से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही.

लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रयागराज में गंगा और यमुना किनारे बने घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने और चौथे दिन उगते सूर्य की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं. दोनों दिन सुबह और शाम घाटों पर छठ पूजा को लेकर खास रौनक देखने को मिली.

लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धा और समर्पण की झलक घाटों की ओर जाने वाली सड़कों पर भी देखने को मिली. एक युवक सिर पर फल और पूजन सामग्री से सजी टोकरी लेकर घाट की ओर जाता नजर आया. छठ पूजा में प्रसाद से भरी टोकरी सिर पर रखकर घाट तक ले जाने की परंपरा है. इस दौरान परिवार के लोग भी पूजा की तैयारियों में जुटे रहे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link