छत्तीसगढ़ में उड़ान को मिलेंगे नए पंख! 80 करोड़ से बदलेगी हवाई तस्वीर, जल्द 3 एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प

छत्तीसगढ़ में उड़ान को मिलेंगे नए पंख! 80 करोड़ से बदलेगी हवाई तस्वीर, जल्द 3 एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प


Last Updated:

Chhattisgarh Airport Upgradation: छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर हवाई अड्डों के अपग्रेडेशन के लिए 80 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इससे टर्मिनल और रनवे की सुविधाएं बेहतर होंगी और प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी (Regional Air Connectivity) को बढ़ावा मिलेगा. इस रनवे अपग्रेडेशन में क्या-क्या बदलेगा. आइए जान लेते हैं पूरी डिटेल्स…

Zoom

छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे का अपग्रेडेशन (pic credit- freepik)

Bilaspur Ambikapur Jagdalpur Airport Upgradation: छत्तीसगढ़ में जल्द ही हवाई सेवा को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर के क्षेत्रीय हवाई अड्डों के अपग्रेडेशन के लिए 80 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है. इस रकम से तीनों हवाई अड्डों के टर्मिनल और रनवे से जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हवाई संपर्क बढ़ सके. इससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा.

इस राशि से क्या होगा?
बजट प्रावधान के अनुसार इस राशि का इस्तेमाल टर्मिनल भवन और रनवे के अपग्रेडेशन में किया जाएगा. टर्मिनल बेहतर होने से यात्रियों को सुविधाजनक माहौल मिलने की उम्मीद है, जबकि रनवे के सुधार से हवाई अड्डों की संचालन क्षमता मजबूत होगी. इससे भविष्य में ज्यादा उड़ानों के संचालन का रास्ता खुल सकता है.

किन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा
बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के प्रमुख शहर हैं. बिलासपुर मध्य-उत्तरी हिस्से का बड़ा सेंटर है, अंबिकापुर उत्तरी छत्तीसगढ़ का मुख्य शहर है, जबकि जगदलपुर दक्षिण के बस्तर अंचल का मेन सेंटर है. इन शहरों के हवाई अड्डों को बेहतर बनाने से दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए यात्रा आसान हो सकती है. कारोबारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है.

क्यों जरूरी है क्षेत्रीय हवाई संपर्क?
बेहतर हवाई संपर्क से किसी क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलता है. सड़क या रेल से लंबी दूरी तय करने में जो समय लगता है, हवाई सेवा से वह काफी घट सकता है. यही कारण है कि सरकार छोटे-छोटे शहरों के हवाई अड्डों पर ज्यादा ध्यान दे रही है.

फिलहाल, बजट में राशि निर्धारित की गई है. काम कब शुरू होगा और कितने समय में पूरा होगा, इसकी जानकारी जल्द आने वाले समय में सामने आएगी. वैसे उम्मीद है कि इस इन्वेस्टमेंट से तीनों शहरों की हवाई सेवाओं को नई रफ्तार मिलेगी और प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.



Source link