नीतिन नवीन, सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, क्या राजनीति में करेंगी एंट्री?
Last Updated:
Akshara Singh News: लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिहार की सियासत के कई बड़े चेहरों से मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं. वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू नेता नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार, बाहुबली विधायक अनंत सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर से मुलाकात कर चुकी हैं. छठ के दौरान उनकी लगातार हो रही इन मुलाकातों को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या अक्षरा सिंह अब अभिनय की दुनिया से निकलकर बिहार की राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं? फिलहाल उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ पूजा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात करने पहुंचीं. उनकी इस मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. दरअसल, पिछले कुछ समय से अक्षरा सिंह लगातार बिहार के कई बड़े राजनीतिक चेहरों से मुलाकात कर रही हैं. ऐसे में उनकी इन मुलाकातों को महज शिष्टाचार नहीं, बल्कि राजनीतिक संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या अक्षरा सिंह जल्द ही बिहार की राजनीति में एंट्री करने वाली हैं या ये सिर्फ त्योहार के मौके पर मुलाकातें हैं?
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचीं. छठ पूजा के मौके पर हो रही उनकी लगातार राजनीतिक मुलाकातों ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है. इससे पहले वह बिहार के कई बड़े नेताओं और राजनीतिक परिवारों से भी मिल चुकी हैं. ऐसे में अक्षरा सिंह की नीतीश कुमार से मुलाकात को भी सियासी नजरिए से देखा जा रहा है. अब सवाल उठने लगा है कि क्या भोजपुरी की यह मशहूर अभिनेत्री जल्द ही बिहार की राजनीति में कदम रखने वाली हैं या ये मुलाकातें सिर्फ छठ की शुभकामनाओं तक सीमित हैं?
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को छठ पूजा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया था. अक्षरा सिंह ने छठी मइया से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. अब उनकी इन मुलाकातों की तस्वीरें और चर्चाएं अब सुर्खियों में हैं. लगातार बड़े नेताओं से हो रही मुलाकातों के बीच उनके राजनीति में आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं. आखिर क्या अब अक्षरा सिंह पवन सिंह की तरह राजनीति में एंट्री करने वाली हैं ?
Add News18 as
Preferred Source on Google
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार के चर्चित बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की. छठ पूजा के मौके पर हुई इस मुलाकात की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी है. दरअसल, अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के कई बड़े नेताओं और राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात कर रही हैं. उनकी मुलाकातों में भाजपा, जेडीयू और राजद से जुड़े चेहरे भी शामिल हैं. ऐसे में अनंत सिंह से उनकी मुलाकात को भी सियासी नजरिए से देखा जा रहा है. सवाल उठ रहा है कि क्या अक्षरा सिंह बिहार की राजनीति में नई पारी शुरू करने वाली हैं?
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार की विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर से मुलाकात की. छठ पूजा के अवसर पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें और चर्चाएं सुर्खियों में हैं. दोनों की मुलाकात को सांस्कृतिक और राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है. दरअसल, अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के कई बड़े राजनीतिक चेहरों से लगातार मुलाकात कर रही हैं. ऐसे में मैथिली ठाकुर से उनकी मुलाकात ने उनके राजनीति में आने की अटकलों को और हवा दे दी है. अब देखना होगा कि अक्षरा सिंह भविष्य में राजनीति का रुख करती हैं या नहीं.
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान तथा उनकी मां से मुलाकात की. छठ पूजा के अवसर पर हुई इस मुलाकात की चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी है. बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के कई बड़े नेताओं और राजनीतिक परिवारों से मुलाकात कर रही हैं. ऐसे में चिराग पासवान और उनकी मां से उनकी मुलाकात को भी सियासी नजरिए से देखा जा रहा है. लगातार हो रही इन मुलाकातों के बाद अक्षरा सिंह के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं.