मैं समझ गया था कि नक्सली पहुंच चुके हैं… जब रास्ते से जा रहे थे सीएम योगी, सुनाया पुराना किस्सा

मैं समझ गया था कि नक्सली पहुंच चुके हैं… जब रास्ते से जा रहे थे सीएम योगी, सुनाया पुराना किस्सा


लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी की पाती कार्यक्रम के माध्यम से अपने सार्जवजनिक जीवन का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि लंबे समय तक शासकीय और सार्वजनकि जीवन में रहने के दौरान उन्हें ऐसे कई मुद्दे देखने को मिले, जिनके बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं थी. इनमें वनटांगिया और मुसहर समाज के लोगों का संघर्ष भी शामिल है. सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय के इतिहास, उनके अधिकारों और मुसहर समाज के लोगों के लिए अपनी तरफ से लड़ी गई लड़ाई का जिक्र किया.

मुसहार जाति के संघर्षों के बारे में बताया
योगी की पाती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुसहर समाज का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए कुशीनगर में मुसहर जाति के करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई थी. उस वक्त प्रदेश में एक तरफ खाद्यान घोटाले का मामला सामने आ रहा था तो दूसरी तरफ मुसहर समाज के लोग भूख से मर रहे थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कुशीनगर में आंदोलन खड़ा किया था. इसके बाद तत्कालीन राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा और अपनी शिकायत लेकर राजभवन पहुंचे थे.

वनटांगिया समुदाय का सीएम योगी ने किया जिक्र
वनटांगिया समुदाया का किस्सा सुनाते हुए सीएम योगी ने पाती में लिखा, ‘आप आश्चर्य करेंगे जब मैं एक बार की घटना है महराजगंज जिले में मैं जा रहा था. एक लंबा जुलूस शाम को 4:00 बजे के आसपास, 3:00 और 4:00 बजे के आसपास की घटना है. यही सीजन था. लंबा जुलूस था, तो मैंने समझा कोई यज्ञ चल रहा है. तो यज्ञ के लिए कोई यह कलश यात्रा निकल रही है. तो मैंने अपनी गाड़ी को मैं दो वाहनों से था. यह 2000 5-6 की घटना है. मैं जा रहा था तो मैं अपने वाहन को एक साइड एक ओर करवाया.

सड़क भी बहुत चौड़ी नहीं थी. डेढ़ लेन की सड़क रही होगी. तो मैंने एक ओर किया मैं उनके जुलूस को देखने लग गया.फिर मैंने कहा भई इन केस जुलूस में इनकी शोभा यात्रा में यज्ञ का होता तो इसमें हाथी होते, घोड़े होते, बाजे होते, बैंड बाजे होते, गाजे-बाजे के साथ निकल रही होती, कलश होते, महिलाओं के एक जैसे वस्त्र होते. यह कुछ भी नहीं था तो मेरी जिज्ञासा हुई. फिर मैं अपनी गाड़ी से उतरा. मैंने उन लोगों से कहा कि भई आप लोग कौन हैं? तो उन लोगों ने कहा कि हम लोग वनटांगिया हैं. मैंने कहा, कहां जा रहे हैं? कहा कि महराजगंज जिला मुख्यालय पे. मैंने कहा, महराजगंज जिला मुख्यालय पे? क्या काम, कहां जा रहे हैं? कहा, वहां प्रदर्शन करने.’

‘कोई नंगे पैर था तो कोई फटे-पुराने कपड़े में था’
पाती में सीएम योगी ने बताया, ‘मैंने कहा प्रदर्शन का समय सुबह 10:00 बजे होता है, आप लोग तो अब यहां जाएंगे तो शाम को 5:00 बजे पहुंच पा- 6:00-7:00 बजे तक पहुंचोगे. तो उस पूरे जुलूस में कुछ लोग मुझे जानते थे क्योंकि वहां एक बार काफी विवाद हुआ था तो मैं तब कुछ लोगों के बचाव के लिए गया था. ये निचलौल के भी आगे बिहार बॉर्डर के पास गंडक नदी के आसपास के क्षेत्रों में ये लोग रहते थे. जंगल के बीच में. तब मैं उनको बचाने के लिए गया था तो उन्होंने मुझे पहचाना. उन्होंने कहा, ‘अरे आए?’ तो मैंने उनको कहा मैंने कहा, ‘भाई प्रदर्शन तो सुबह होता है. तुम ट्रॉली से क्यों नहीं चले गए अगर प्रदर्शन करना था तो?’ उन्होंने कहा कि ‘प्रदर्शन? हमारे पास कुछ भी नहीं है. आप देख नहीं रहे हैं कि हम सब ऐसे चल रहे हैं?’ और सब कोई फटे-पुराने कपड़े थे, नंगे पैर सभी लोग चल रहे थे.’

‘मैं समझ गया था कि इनके बीच नक्सली पहुंच चुके हैं’
इसके आगे सीएम योगी ने लिखा, ‘मैंने कहा, ‘जो यह लोग तुम्हें लेकर के जा रहे ये कौन हैं? कहा, साहब, ये सब बिहार से आए हैं. तो मैं समझ गया कि इनके बीच में नक्सली पहुंच चुके हैं. तो मैंने वहीं से महाराजगंज में अपने कुछ कार्यकर्ताओं को फोन किया. मैंने कहा, यार, ये लोग आ रहे हैं. इनके रहने की और खाने की व्यवस्था करवा देना रात्रि में. तो कार्यकर्ताओं ने कहा, खाने में? मैंने कहा, हां. एक काम करना कि इन लोगों के लिए दाल-चावल खिला देना रात्रि को भी और सुबह भी खिला देना इनको. और सुबह डीएम के यहां जाने के लिए इनका एक ज्ञापन तैयार करवा देना. ज्ञापन की एक प्रति मुझे उपलब्ध करवा देना. और फिर मैं इनको बुलाके बात करूंगा. वे गए, वहां पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ा और उन्होंने कहा कि भई देखो बाबा ने भेजा है गोरखपुर से. तो वे सहर्ष तैयार हो गए थे कि हां, हमें भोजन गोरखनाथ मंदिर से मिल रहा है तो सहमत हो गए खाने के लिए. और यहां से फिर यह संवाद शुरू…’

‘इसका प्रमाण देना होगा’
सीएम योगी ने पाती में लिखा, ‘फिर मैंने उनको बुलवाया गोरखपुर में अपने पास. मैंने पूछा उनसे, मैंने कहा, अच्छा बताओ, कि अगर तुम्हारी लड़ाई को हम लोग लड़ेंगे तो ये जो बिहार से आने वाले लोग हैं तुम्हारे बीच में, इन लोगों से तुम लोग सब छोड़ दोगे ना? उन्होंने कहा, हाँ. मैंने कहा, ठीक है. आज से हम तुम्हारी लड़ाई लड़ेंगे, चिंता मत करो. मैंने कहा, मुझे बताओ कहाँ-कहाँ तुम्हारी बस्तियाँ हैं? तो उन्होंने कहा 18 गाँव महराजगंज में हैं, पाँच गाँव गोरखपुर में हैं. फिर इसी प्रकार से कुछ सिद्धार्थनगर में हैं, बलरामपुर गोंडा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत अब उसके बाद हमने उस लड़ाई को लड़ना प्रारंभ किया. मैं प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी से मिला. मैंने कहा भाई यह स्थिति है. उन्होंने कहा मैंने कहा वन्य अधिनियम में संशोधन करना पड़ेगा. उन्होंने कहा होगा. लेकिन इसका प्रमाण देना होगा.’



Source link