एशिया कप जीतकर स्वदेश लौटे राहुल द्रविड़ के बेटे का पहला रिएक्शन, पाकिस्तान मैच को बताया रोलर कोस्टर राइड

एशिया कप जीतकर स्वदेश लौटे राहुल द्रविड़ के बेटे का पहला रिएक्शन, पाकिस्तान मैच को बताया रोलर कोस्टर राइड


होमखेलक्रिकेट

एशिया कप जीतकर स्वदेश लौटे द्रविड़ के बेटे का पहला रिएक्शन, PAK मैच पर क्या कहा

Last Updated:

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल को रोलर कोस्टर राइड बताया. अन्वय ने कहा कि एक समय टीम की खिताबी जीत की उम्मीदें टूटती दिख रही थीं. भारत ने इस मुकाबले को आखिरी गेंद पर एक विकेट से अपने नाम करते हुए नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप जीता.

Zoom

टीम इंडिया की खिताबी जीत से खुश अन्वय द्रविड़.

नई दिल्ली. पाकिस्तान को फाइनल में आखिरी गेंद पर हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत हो रहा है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी रविवार को तमिलनाडु पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान अन्वय ने एशिया कप जीतने के अनुभव को शानदार बताया और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले को याद करते हुए कहा कि आखिरी गेंद पर मिली जीत का एहसास बेहद खास था. हालांकि, इस टूर्नामेंट में अन्वय का बल्ला खामोश रहा और वह अपनी बल्लेबाजी से खास छाप नहीं छोड़ सके.

अन्वय द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक था. मैच में एक समय ऐसा भी आया था, जब भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें काफी कम हो गई थीं. इसके बावजूद खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया. उन्होंने कहा, “मुकाबला शानदार था. हम आखिरी गेंद पर जीतने में सफल रहे. एशिया कप का खिताब जीतना बहुत अच्छा एहसास है. मुकाबला इतना करीबी था कि पूरे मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिले. एक समय हमें लगा था कि हम लगभग मैच गंवा चुके हैं, लेकिन वहां से वापसी करके जीत हासिल करना कमाल का अनुभव रहा.”

नहीं चला अन्वय का बल्ला
भारत ने खिताबी जीत दर्ज की, लेकिन अन्वय के लिए एशिया कप व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं रहा. टूर्नामेंट में वह बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. उन्हें 5 मैचों में तीन बार बल्लेबाजी का मौका भी मिला, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. विकेटकीपिंग करते हुए अन्वय ने 5 कैच लपके. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी अन्वय 19 रन बनाकर आउट हो गए थे.

रोमांचक रहा फाइनल

भारत को 338 रन का लक्ष्य मिला था. कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने पारी को संभालते हुए 101 गेंदों पर 80 रन बनाए. वहीं, आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों में 58 रनों की अहम पारी खेलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद लगातार विकेट गिरने के कारण एक समय भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी और हार का खतरा मंडराने लगा था.

आखिरी गेंद पर जीता भारत

हालांकि, मनल चौहान ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 32 गेंदों पर 47 रन ठोककर टीम की जीत की उम्मीदों को बनाए रखा. इसके बाद मोहित उल्वा ने जिम्मेदारी संभाली और महज 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. दूसरे छोर पर चिगुरुपति वेंकट ने भी 8 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. इन दोनों ने मिलकर आखिरी गेंद पर भारत को एक विकेट से जिता दिया.



Source link