शाहरुख खान की 5 फिल्में, 2 ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, 1 की डिजास्टर होने के बाद भी खूब हुई थी चर्चा

शाहरुख खान की 5 फिल्में, 2 ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, 1 की डिजास्टर होने के बाद भी खूब हुई थी चर्चा


Last Updated:

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीता है. करियर की शुरुआत से लेकर अब तक उनकी फिल्मों का क्रेज फैंस के बीच कम नहीं हुआ है. सिनेमाघरों में तो उनकी फिल्में तहलका मचा देती हैं. हद तो तब हुई जब ओटीटी पर भी उनकी इन फिल्मों को पसंद किया गया. अगर आपने भी शाहरुख की लेटेस्ट फिल्में, ओटीटी पर नहीं देखी है, तो घर बैठे, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी कई फिल्मों को ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं. इनमें से 1 की तो डिजास्टर के बाद भी खूब चर्चा हुई थी.

नई दिल्ली. अगर आप शाहरुख खान के फैंस हैं और आपने अब तक किंग खान की आखिरी पांच फिल्में नहीं देखी हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. यूं तो शाहरुख ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की हैं, लेकिन यहां हम बात उनकी लास्ट 5 फिल्मों के बारे में कर रहे हैं. अगर आपने उनकी ये फिल्में नहीं देखी हैं तो अब ओटीटी पर उन्हें घर बैठे देख सकते हैं. इनमें ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

शाहरुख की फिल्मों की बात करें तो इनमें पहली है, साल 2023 में आई फिल्म ‘पठान’. ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, स्टंट और स्पाई थ्रिलर की कहानी देखने को मिली.

बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ ने जबरदस्त कमाई की थी. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. लंबे समय बाद शाहरुख खान को लीड रोल में बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. फिल्म ने दुनियाभर में बड़ी कमाई की और हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा साल 2023 में ही उनकी फिल्म जवान रिलीज हुई थी.7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज ‘जवान’ ने शाहरुख का खोया हुआ स्टारडम वापिस दिला दिया था. एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था. फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

एक्शन, इमोशन और सामाजिक मुद्दों को मिलाकर बनाई गई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. शाहरुख खान के अलग-अलग अंदाज और फिल्म के दमदार एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को काफी पसंद आए. ‘जवान’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

इसके अलावा शाहरुख की ‘डंकी’ को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी नजर आए थे. फिल्म की कहानी विदेश जाने के लिए अपनाए जाने वाले गैरकानूनी रास्तों और उससे जुड़े संघर्षों पर आधारित है. एक्शन फिल्मों के मुकाबले इसका बॉक्स ऑफिस औसत प्रदर्शन किया.

शाहरुख खान की ‘जीरो’ भले ही डिजास्टर रही. लेकिन 21 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आनंद एल. राय के की ये फिल्म लोगों के बीच चर्चा में रही. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आई थीं.फिल्म में शाहरुख खान ने बौने कद के व्यक्ति बऊआ सिंह का किरदार निभाया था. बड़े बजट और प्रचार के बावजूद फिल्म दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित नहीं कर पाई. इस वजह से ‘जीरो’ को बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर माना जाता है.

आखिरी है, फिल्म है, ‘जब हैरी मेट सेजल’. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म की कहानी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई. ओटीटी पर आप इसे Netflix या Prime Video पर देख सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link