Last Updated:
Adinath Kothare Bharat Ramayana Role: नितेश तिवारी की रामायण में आदिनाथ कोठारे ने लक्ष्मण की बजाय भरत का रोल निभाया है. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले लक्ष्मण के लिए ऑडिशन दिया था.
साभार: बाईं ओर – आदिनाथ कोठारे का इंस्टाग्राम; दाईं ओर – रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में, आधिकारिक पोस्टर
नितेश तिवारी की रामायण की धूम चारों तरफ है. देश ही नहीं, विदेश में भी इसका डंका बज रहा है. फिल्म में जहां राम के रूप में रणबीर कपूर नजर आए तो लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे. लेकिन क्या आप जानते हैं लक्ष्मण के रूप में ऑडिशन देने वाले एक्टर को भरत का रोल मिला. जी हां, हम बात कर रहे हैं मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे की. जिन्होंने नमित मल्होत्रा-यश की फिल्म में भरत का रोल निभाया है.
हालिया इंटरव्यू में आदिनाथ कोठारे ने बताया कि वह नितेश तिवारी की फिल्म के लिए लक्ष्मण के रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे. लेकिन किस्मत ये थी कि उन्हें रणबीर कपूर के दूसरे भाई भरत के रोल के लिए चुना गया.
पहले लक्ष्मण के लिए दिया था ऑडिशन
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में आदिनाथ कोठारे ने बताया कि कास्टिंग प्रोसेस में एक सीन करना था, जिसमें लक्ष्मण सीता से जंगल की झोपड़ी के अंदर रहने के लिए कहते हैं. राम के छोटे भाई लक्ष्मण कुटिया के चारों ओर एक रेखा खींच देते हैं और सीता मां को उससे बाहर न आने के लिए कहते हैं.
ऑडिशन में दिया ये सीन टेस्ट
आदिनाथ कोठारे ने बताया, ‘मैंने इसी सीन के लिए टेस्ट दिया था. जहां लक्ष्मण मैया सीता को कुटिया में रहने के लिए कहते हैं. मगर मुझे ऑडिशन देने के छह महीने बाद एक कॉल आया कि वह शॉर्टलिस्ट हुए हैं. मगर मुझे फाइनल भरत के लिए के लिए किया गया था.’
फिल्म के बारे में
आदिनाथ ने समझाया कि अक्सर लोगों को लगता है कि अनुभवी एक्टर को ऑडिशन नहीं देना पड़ता है. लेकिन ये बात सच नहीं है. बता दें रामायण को मल्होत्रा और यश ने प्राइम फोकस स्टूडियो, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और DNEG ने प्रोड्यूस किया था और फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.