Last Updated:
Ballia Sub-Inspector Death Case : बलिया में तैनात दरोगा संदीप कुमार की आत्महत्या मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. दरोगा ने बीती रात 14 नवंबर को ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला दरोगा के संपर्क में कुछ समय से थी. वह सिसोटार गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. आरोप है कि रोली दरोगा पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. दरोगा पहले से शादीशुदा था. आरोपी युवती सोशल मीडिया के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर के संपर्क में आई थी. दो साल पहले रोली ने एक अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था.
दरोगा संदीप कुमार चितबड़ागांव थाने में तैनात थे.
बलिया. यूपी के बलिया में तैनात दरोगा संदीप कुमार (28) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने रोली नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी. कहा जा रहा है कि आरोपी महिला पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाती थी. सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार चितबड़ागांव थाने में तैनात थे. एसपी डॉ. इराज राजा ने बताया कि आरोपी महिला रोली दरोगा के संपर्क में कुछ समय से थी. महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है. पूर्व में इस महिला ने एक कॉन्स्टेबल पर रेप का केस लिखवाया था. पुलिस जांच कर रही है कि महिला और किसके संपर्क में थी या उसके साथ और कौन लोग हैं. फोन जब्त किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा. आरोपी युवती सोशल मीडिया के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर के संपर्क में आई थी. उसकी कॉल हिस्ट्री को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है.
लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर बताया
पुलिस के मुताबिक, दरोगा संदीप रोली (22) के कथित ब्लैकमेल और दबाव से परेशान थे. सब इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत पर रोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया. एसपी इराज राजा ने बताया कि 14 नवंबर (शनिवार) रात करीब 7 से 8 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली है. रेलवे के एक लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर इसकी सूचना दी थी.
संतकबीर नगर के रहने वाले
मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पास में एक बुलेट बाइक खड़ी मिली. मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई. वह संतकबीर नगर के रहने वाले थे. पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे. कहा जा रहा है कि संदीप का सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव की रहने वाली रोली के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि रोली उन पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. दो साल पहले रोली ने एक अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर ही है.
(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्स डिप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)