Last Updated:
Success Story : मध्य प्रदेश की अंकिता नागर के पास कभी फॉर्म भरने के लिए 800 रुपये नहीं थे. लेकिन वह आज अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर सिविल जज हैं. उनके माता-पिता घर का खर्च चलाने के लिए ठेले पर सब्जी बेचा करते थे.
Success Story : अंकिता नागर की सिविल जज भर्ती परीक्षा में 5वीं रैंक थी.
Success Story : बड़े सपने देखने के लिए बहुत धनवान होने की जरूरत नहीं होती. बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए फौलादी इरादों और खूब मेहनत करने का जज्बा होना जरूरी है. मध्य प्रदेश के इंदौर की अंकिता नागर इसकी जीती जागती मिसाल हैं. ठेले पर सब्जी बेचने वाले माता-पिता की संतान अंकिता ने सिविल जज वर्ग-2 परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल करके अपनी पूरी पहचान ही बदल दी.
रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता के पेरेंट्स अशोक नागर और लक्ष्मी लंबे समय से इंदौर में ठेले पर सब्जी बेचते थे. घर का पूरा खर्च इसी काम से चल रहा था. लेकिन बिटिया ने जज बनकर मेहनत और त्याग सफल कर दिया.
फॉर्म भरने के लिए नहीं थे 800 रुपये
रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता बताती हैं कि परिवार की आर्थिक तंगी का आलम यह था कि एक समय फॉर्म भरने के लिए 800 रुपये नहीं थे. उस दिन अंकिता के पास सिर्फ 500 रुपये थे. शेष 300 रुपये मां ने दिन भर ठेले पर सब्जी बेचकर जुटाए.
माता-पिता के साथ बेची सब्जी
अंकिता ने माता-पिता के काम में हाथ बंटाते हुए खुद भी उनके साथ ठेले पर सब्जी बेचने जाती थीं.
दिलचस्प बात यह है कि जब सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट आया, तो अंकिता ने ठेले पर जाकर ही अपनी मां को यह खुशखबरी सुनाई कि उनकी बेटी अब जज बन गई है.
सपना पूरा करने के लिए टाली शादी
अंकिता ने एलएलबी के दौरान ही जज बनने का लक्ष्य तय कर लिया था. परिवार में तीन भाई-बहन हैं. जिनमें बड़े भाई और छोटी बहन की शादी पहले ही हो चुकी थी. अब अंकिता पर शादी का दबाव था. लेकिन अंकिता ने इस दबाव को दरकिनार करके अपनी पढ़ाई पर फोकस किया.
सिविल जज बनने तक की राह में और भी मुश्किलें आई. वह परीक्षा में तीन बार असफल हुईं. लेकिन डटी रहीं. अपनी गलतियों से सीखते हुए ह लगातार तैयारी में जुटी रहीं और चौथे प्रयास में मंजिल हासिल कर ली.