इमारत को होटल बनाने की कर रहे थे कोशिश, अचानक भरभराकर ढह गई पूरी बिल्डिंग, चपेट में आए 8 लोग

इमारत को होटल बनाने की कर रहे थे कोशिश, अचानक भरभराकर ढह गई पूरी बिल्डिंग, चपेट में आए 8 लोग


होमताजा खबरDelhi

इमारत को होटल बनाने की थी कोशिश, भरभराकर ढही पूरी बिल्डिंग, चपेट में आए 8 लोग

Last Updated:

दिल्‍ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई. इस इमारत को होटल में तब्‍दील करने के लिए निर्माण कार्य चल रहा था. दूसरी मंजिल में लेंटर डालने के दौरान इमारत का एक हिस्‍सा ढह गया. इस हादसे में आठ लोग जख्‍मी हो गए हैं.

Zoom

दिल्‍ली में इमारत ढहने की वजह से आठ लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए हैं.

Delhi News: दिल्‍ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत को होटल बनाने की कोशिश की जा रही थी. इसी बीच, अचानक यह इमारत भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में आठ लोग इमारत की चपेट में आ गए. वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्‍ली पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित राहत और बचाव से जुड़ी सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. स्‍थानीय लोगों की मदद से हादसे का शिकार हुए लोगों को बाहर निकाला गया और उन्‍हें समीपवर्ती अस्‍पताल के लिए रवाना कर दिया गया.

दिल्‍ली पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, 15 नवंबर को इस हादसे के बाबत पहाड़गंज पुलिस स्‍टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली थी. पीसीआर कॉल में बताया गया कि पहाड़गंज के कशेरूवालान इलाके स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल के सामने एक इमारत का कुछ हिस्‍सा ढह गया है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया. हादसे की चपेट में आए लोगों को हॉस्पिटल रवाना किया गया.

हादसे की चपेट में आने वालों को हुई पहचान
दिल्‍ली पुलिस के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे की चपेट में आने वाले सभी आठ लोगों की पहचान हो गई है. इनमें शेख सद्दाम (37), शेख राजा (20), मो. सुहेल (50), संजुद खान (40), गौतम यादव (28), वरुण यादव (36), राजा (36) और मंटसु (40) के तौर पर हुई है. सभी घायलों को कनॉट प्‍लेस के करीब स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों को फ्रैक्चर हुआ है और कुछ को मामूली चोटें आई हैं.

सामने आई इस हादसे की प्रारंभिक वजह
दिल्‍ली पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत में एक होटल बनाने का काम चल रहा था. हादसे के समय दूसरी मंजिल पर लैंटर डाला जा रहा था. इसी बीच इमारत का एक हिस्‍सा ढह गया. जांच में यह बात भी सामने आई है कि इमरात को सहारा देने के लिए बनाए गए कॉलम (खंभे) अभी गीले थे और इमारत एक तरफ झुकी हुई नजर आ रही थी. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



Source link