‘मस्जिद के लाउडस्पीकर से दी गई थी धमकी’ किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड पर क्या बोल गईं शगुन परिहार, विवाद हुआ बदली बात

‘मस्जिद के लाउडस्पीकर से दी गई थी धमकी’ किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड पर क्या बोल गईं शगुन परिहार, विवाद हुआ बदली बात


होमताजा खबरदेश

‘मस्जिद से दी गई थी धमकी’ किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड पर क्या बोल गईं BJP MLA

Last Updated:

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के बाद बीजेपी विधायक शगुन परिहार के बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि हत्या से पहले मस्जिद के लाउडस्पीकर से धमकी दी गई और आतंकियों तक दोनों पुलिसकर्मियों की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाई गई. अब उन्होंने धार्मिक स्थलों से इस तरह की बातें उठने की निंदा की और जांच की मांग की.

Zoom

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के मामले में बीजेपी विधायक शगुन परिहार के बयानों से विवाद गहरा गया है. (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के मामले में बीजेपी विधायक शगुन परिहार के बयानों से विवाद गहरा गया है. बीजेपी विधायक ने पहले आरोप लगाया था कि दोनों SPO को निशाना बनाने से पहले मस्जिद के लाउडस्पीकर से धमकी दी गई थी और आतंकियों तक उनकी गतिविधियों की जानकारी पहुंचाई गई थी.

अब इस दावे पर विवाद बढ़ने पर शगुन परिहार ने कहा कि धार्मिक स्थल पूजा और इबादत के लिए होते हैं. वहां से इस तरह की बातें उठना गलत है. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है.

शगुन परिहार ने सवाल उठाया कि मस्जिद में हुई बैठक में कौन लोग मौजूद थे और किनकी मौजूदगी में इस तरह की बातें हुईं. उन्होंने कहा कि उस बैठक के बाद दो घर उजाड़ दिए गए.

बीजेपी विधायक ने कश्मीर में अतीत में कश्मीरी पंडितों को लेकर हुई धमकियों और अनाउंसमेंट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल से इस तरह की आवाज उठना गलत है. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर किया है. आज कोई हमें डराएगा तो हम किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.

गौरतलब है कि किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में दो SPO रशपाल कुमार और बाबी चंद के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए थे. इस हत्याकांड के बाद मस्जिद से कथित धमकी और आतंकियों तक सूचना पहुंचाने के विधायक के आरोपों पर विवाद खड़ा हो गया है.



Source link