वंदेभारत के ब्रेक में आई खराबी, 463Km तक दौड़ती रही ट्रेन, हलक में फंसी सांसें
Last Updated:
भारत की सबसे एडवांस ट्रेन वंदेभारत के ब्रेकिंग सिस्टम में अचानक खराबी आ गई. बावजूद इसके, यह ट्रेन करीब 463 किमी तक यह ट्रेन इस खराबी के साथ दौड़ती रही. वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों की सांसें हलक में फंस गई. इस मामले में दक्षिण पूर्व रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं.
ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी के बावजूद वंदे भारत ट्रेन करीब 463 किमी तक लगातार दौड़ती रही. (फाइल फोटो / PTI)
नई दिल्ली. कुछ दिनों पहले 11 नवंबर को कोलकाता-सायरंग एक्सप्रेस असम में पटरी से उतर गई थी. इस हादसे ने एक बार फिर ट्रेन में सफर करने वाले पैसेंजर्स को चिंता में डाल दिया था. इसी बीच, सोशल मीडिया में एक ऐसी खबर तैरने लगी, जिसने पैसेंजर्स की चिंता को बेहद गहरा कर दिया. यह खबर देश की सबसे एडवांस ट्रेन वंदे भारत से जुड़ी हुई थी.
इस खबर में बताया गया था कि वंदेभारत ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी के बावजूद उसे करीब 463 किमी तक उसकी पूरी रफ्तार में दौड़ाया गया. 24 अक्टूबर को इस ट्रेन ने ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी के बावजूद झारखंड से उत्तर प्रदेश तक का सफर तय किया था. लेकिन, अब संबंधित रेलवे जोन ने इस मामले को पूरी तरह से साफ कर दिया है.
भारतीय रेलवे के अनुसार, जरूरी ब्रेकिंग कैपेसिटी के बिना किसी भी ट्रेन का ऑपरेशन सेफ्टी के लिहाज से बेहद खतरनाक है. यह किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकती है, जिससे रेलवे स्टाफ के साथ पैसेंजर्स की जान पर भी खतरा बन सकता है. इतना ही नहीं, ऐसा करने से रेल ऑपरेशन भी प्रभावित हो सकता है.