‘हमेशा मेरे सुपरस्टार रहेंगे पापा’, पिता कृष्णा को याद कर भावुक हुए महेश बाबू, पोस्ट शेयर कही दिल छू लेने वाली बात

‘हमेशा मेरे सुपरस्टार रहेंगे पापा’, पिता कृष्णा को याद कर भावुक हुए महेश बाबू, पोस्ट शेयर कही दिल छू लेने वाली बात


Last Updated:

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपने पिता और दिग्गज अभिनेता कृष्णा को याद कर भावुक हो गए. 15 नवंबर को पिता की चौथी पुण्यतिथि पर उन्होंने बचपन की एक अनदेखी फोटो शेयर की, जिसमें वह पिता की गोद में नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ महेश बाबू ने ऐसा भावुक मैसेज लिखा, जिसने फैंस का दिल छू लिया. उन्होंने अपने पिता को हमेशा अपना सुपरस्टार बताया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

महेश बाबू की पोस्ट वायरल (फोटो साभार:instagram@urstrulymahesh)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने रविवार, 15 नवंबर को अपने पिता और दिग्गज अभिनेता कृष्णा को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर याद किया. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की. ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में नन्हे महेश बाबू अपने पिता की गोद में नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कुछ ऐसे शब्द लिखे, जो उनके पिता के लिए प्यार और सम्मान को बयां करते हैं.

महेश बाबू अक्सर अपने पिता के बारे में चर्चा करते हैं.सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए वह फैंस को हमेशा एंटरटेन करते रहते हैं. अब वह अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं. फैंस उनकी पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.

महेश बाबू ने लिखा भावुक नोट
(फोटो साभार:instagram@urstrulymahesh)

वायरल हो रही पोस्ट

महेश बाबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा मेरे सुपरस्टार’. इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया. उनकी इस पोस्ट पर पत्नी और पूर्व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने भी प्यार जताया और तीन रेड हार्ट इमोजी शेयर किए. नम्रता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कृष्णा को याद किया. उन्होंने लिखा कि वह एक ऐसी जिंदगी को याद कर रही हैं, जो प्यार, गरिमा और अपनापन से भरी हुई थी. उन्होंने आगे लिखा कि कृष्णा हमेशा याद आएंगे.

79 साल की उम्र में हुआ था कृष्णा का निधन

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकार कृष्णा ने 15 नवंबर 2022 को 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. वह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते थे. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया.उनकी चर्चित फिल्मों में ‘गुडाचारी 116’ (1966), ‘मोसलागल्लाकु मोसागाडु’ (1971), ‘पंडंति कापुरम’ (1972), ‘देवडु चेसिना मनुषुलु’ (1973), ‘अल्लूरी सीताराम राजू’ (1974), ‘एजेंट गोपी’ (1978) और ‘सिंहासनम’ (1986) जैसी फिल्में शामिल हैं.

बता दें कि पिता के निधन के बाद महेश बाबू ने एक बेहद भावुक पोस्ट भी लिखी थी. उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने पूरी जिंदगी निडर होकर जी और उनका साहसी अंदाज हमेशा उनके लिए प्रेरणा रहा. महेश ने यह भी लिखा था कि अब वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और उन्हें हमेशा गर्व महसूस कराने की कोशिश करेंगे. उन्होंने अपने पिता को अपना सुपरस्टार और अपनी हिम्मत बताया था.पिछले साल भी महेश बाबू ने पिता की पुण्यतिथि पर उनकी एक तस्वीर शेयर की थी. यह फोटो एक फिल्म के सेट की थी, जिसमें कृष्णा के साथ महेश बाबू का बचपन वाला रूप नजर आया था. उस समय उन्होंने लिखा था कि आज वह अपने पिता को थोड़ा ज्यादा याद कर रहे हैं और उन्हें यकीन है कि उनके पिता उन पर गर्व करते होंगे. काम की बात करें तो महेश बाबू इन दिनों मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं.



Source link