Ajab-Gajab: गांव में जिस शख्स की चल रही थी तेरहवीं, वही बांट रहा था पूड़ी-सब्जी, बागपत का अजब-गजब मामला

Ajab-Gajab: गांव में जिस शख्स की चल रही थी तेरहवीं, वही बांट रहा था पूड़ी-सब्जी, बागपत का अजब-गजब मामला


Last Updated:

Baghpat News: यूपी के बागपत जिले में एक शख्स ने मरने से पहले ही अपनी तेरहवीं करवा दी. गांव में तेरहवीं का भव्य आयोजन किया है, जिसमें 900 लोगों को भोज करवाया गया. आप सोच रहे होंगे कि आखिर मौत के पहले ही इस शख्स ने खुद की तेरहवीं क्यों कराई, आइए आपको इसके पीछे की पूरी वजह बताते हैं.

Zoom

जीते-जी शख्स की तेरहवीं

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक अनोखा आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है. आमतौर पर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद होने वाली तेरहवीं की रस्में परिवार के लोग निभाते हैं, लेकिन बागपत में एक शख्स ने जीते जी अपनी तेरहवीं का आयोजन कर डाला. बड़ौत तहसील क्षेत्र के जौहड़ी गांव के रहने वाले 80 वर्षीय बलजोर सिंह ने अपनी तेरहवीं का कार्यक्रम खुद आयोजित किया. गांव में बाकायदा हवन और भोज का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 900 लोगों ने पहुंचकर दावत ग्रहण की. इतना ही नहीं, भोज के बाद बलजोर सिंह ने अपने नाती मुकुल के सिर पर पगड़ी भी बांध दी. आखिर 80 साल की उम्र में बलजोर सिंह ने ऐसा फैसला क्यों लिया, देखिए ये खास रिपोर्ट.

मामला बागपत की बड़ौत तहसील क्षेत्र के जौहड़ी गांव का है, जहां 80 साल के बलजोर सिंह ने अपनी तेरहवीं का आयोजन खुद ही कर डाला. जिस रस्म को आमतौर पर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिवार और समाज के लोग निभाते हैं, उसी रस्म को बलजोर सिंह ने अपनी मौजूदगी में पूरा किया. इस अनोखे आयोजन की तैयारियां भी किसी बड़े समारोह से कम नहीं थीं. घर में भट्टी चढ़ाई गई और आठ हलवाई मेहमानों के लिए पकवान तैयार करने में जुटे रहे. बाकायदा पूड़ी, सब्जी, रायता और लड्डू बनाए गए.

जिंदा होने के बाद भी क्यों की तेरहवीं?
तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह हवन हुआ, जिसके बाद करीब 900 लोगों को तेरहवीं का भोज कराया गया. बलजोर सिंह (80 वर्ष) ने अपनी इस पहल की वजह भी बताई. उनका कहना है कि उनके कोई बेटा नहीं है, जो उनके निधन के बाद परिवार की इन रस्मों को निभा सके. उनकी एक बेटी है, जो उनके बाद उनकी संपत्ति की वारिस होगी. ऐसे में बेटी पर अतिरिक्त जिम्मेदारी और बोझ न पड़े, इसी सोच के साथ उन्होंने जीते जी तेरहवीं का आयोजन करने का फैसला लिया.

बेटी के सिर बांधी पगड़ी
भोज के बाद कार्यक्रम की एक और खास रस्म निभाई गई. बलजोर सिंह ने अपने नाती मुकुल के सिर पर पगड़ी बांधकर परिवार की जिम्मेदारी उसे सौंप दी. इस दौरान रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही. जीवन के 80 साल पूरे कर चुके बलजोर सिंह का यह फैसला गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. आमतौर पर मृत्यु के बाद होने वाली रस्मों को अपनी आंखों के सामने पूरा करने की उनकी इस पहल ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.



Source link