delhi iitf 2026 bharat mandapam ticket price entry details

delhi iitf 2026 bharat mandapam ticket price entry details


होमताजा खबरDelhi

32 राज्यों की संस्कृति से 600 स्टार्टअप्स तक, IITF 2026 में क्या है खास? जानें

Last Updated:

Delhi IITF 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में 45वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत हो गई है. 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 32 राज्य, केंद्रीय मंत्रालय और 600 स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं. विकास और विरासत की थीम पर आधारित इस मेले में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं.

Delhi IITF 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) शुरू हो चुका है. 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में इस बार विकास और विरासत की थीम पर भारत की तरक्की और सांस्कृतिक पहचान को एक साथ पेश किया जा रहा है. मेले में देश के 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 51 केंद्रीय मंत्रालय, विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं.इस बार मेले का एक बड़ा आकर्षण पहली बार शामिल हो रहे 600 स्टार्टअप्स हैं.

विकास और बदलाव को देखें एक साथ
इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) के चेयरमैन जावेद अशरफ के मुताबिक, IITF ऐसा मंच है जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विकास और बदलाव को एक साथ देखा जा सकता है. राज्यों के पवेलियन में उनके पर्यटन स्थलों, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और खानपान की झलक देखने को मिल रही है. इसके साथ ही राज्य अपने यहां हो रहे विकास कार्यों और बदलावों को भी लोगों के सामने रख रहे हैं.

600 स्टार्टअप्स दिखा रहे अपनी ताकत
इस बार मेले में पहली बार 600 स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी लगाई गई है. ITPO की ओर से इसके लिए हॉल ऑफ इंस्पिरेशन तैयार किया गया है. यहां नए बिजनेस आइडिया, तकनीक, इनोवेशन और उद्यमिता से जुड़े काम देखने को मिल रहे हैं. मेले में मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसे अभियानों की झलक भी दिखाई दे रही है.

14 दिन तक संस्कृति और खानपान का संगम
IITF में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग राज्यों के खानपान और फूड आउटलेट्स की व्यवस्था है. यहां साफ-सफाई, हाइजीन, बैठने की सुविधा और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके अलावा 14 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं, जिनमें देश की अलग-अलग परंपराओं और कलाओं की झलक देखने को मिल रही है.

सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और CISF तैनात
मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस, CISF और ITPO की टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं. परिसर में कंट्रोल रूम और पुलिस स्टेशन की व्यवस्था भी की गई है. सुरक्षा प्रबंधन में तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कहां से खरीदें टिकट
मेले के टिकट दिल्ली मेट्रो के DMRC ऐप और IITF 2026 ऐप से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर भी टिकट उपलब्ध हैं. शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में वयस्कों के लिए टिकट 200 रुपये और बच्चों के लिए 100 रुपये है. दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है.



Source link