छठ पूजा पर घर नहीं जा पाए तो घूम आइए दिल्ली के ये घाट, QR कोड स्कैन कर समझ लें रास्ता

छठ पूजा पर घर नहीं जा पाए तो घूम आइए दिल्ली के ये घाट, QR कोड स्कैन कर समझ लें रास्ता


होमताजा खबरDelhi

छठ पर घर नहीं जा पाए तो दिल्ली के इन घाटों पर घूमें, QR कोड से जानें रास्ता

Last Updated:

छठ पूजा पर घर नहीं जा पाए हैं तो मायूस होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में ही कई ऐसे घाट तैयार हैं जहां आप परिवार के साथ छठ की रौनक देख सकते हैं. आईटीओ यमुना घाट से लेकर कालिंदी कुंज और द्वारका के दादा देव मंदिर घाट तक श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी के 13 जिलों में करीब 1,400 घाटों पर पूजा होगी. अपने सबसे नजदीकी छठ घाट की लोकेशन और रास्ता जानने के लिए प्रशासन की ओर से जारी QR कोड स्कैन कर सकते हैं.

Zoom

छठ पूजा पर घर नहीं जा पाए तो दिल्ली के आईटीओ, कालिंदी कुंज और द्वारका समेत प्रमुख घाटों पर पहुंचें. (फाइल फोटो)

छठ पूजा पर हर साल बिहार और पूर्वांचल के घरों में जिस रौनक का इंतजार रहता है वह इस बार दिल्ली में भी देखने को मिल रही है. अगर आप किसी वजह से अपने गांव या शहर नहीं जा पाए हैं तो उदास होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में ही ऐसे कई घाट तैयार किए गए हैं जहां पहुंचकर आप छठ की परंपरा और आस्था का हिस्सा बन सकते हैं. यमुना किनारे आईटीओ से लेकर कालिंदी कुंज और द्वारका तक कई जगहों पर व्रती सूर्य देव को अर्घ्य देंगे. दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी के सभी 13 जिलों में करीब 1,400 घाटों पर छठ पूजा की व्यवस्था की गई है. ऐसे में अपने आसपास घाट तलाशना भी मुश्किल नहीं होगा.

इस बार दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक खास इंतजाम भी किया है. प्रशासन की ओर से जारी QR कोड को स्कैन करके आप अपने सबसे नजदीकी छठ घाट की लोकेशन और वहां तक पहुंचने का रास्ता जान सकते हैं. यानी अब घाट खोजने के लिए इधर-उधर पूछने या लंबे समय तक इंटरनेट पर तलाश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रविवार और सोमवार को राजधानी के प्रमुख घाटों पर पहुंचकर सूर्य देव को अर्घ्य देंगी. सरकार का कहना है कि घाटों पर सफाई से लेकर रोशनी और सुरक्षा तक के इंतजाम किए गए हैं.

दिल्ली में 1,400 से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है.



Source link