Last Updated:
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की होने वाली समधन आशा देवी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें बाहुबली विधायक से डर लगता है, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े. इतना ही नहीं, उन्होंने अनंत सिंह के लिए गाना भी गाया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी चर्चा में हैं.
पटनाः अनंत सिंह की छोटी बेटी की शादी की तैयारी जोरों पर है. अब शिवांगी के होने वाले ससुराल पक्ष के लोग भी मीडिया से बातचीत कर रहे हैं. शिवांगी की होने वाली समधन आशा देवी का एक मजेदार जवाब चर्चा में आ गया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बाहुबली विधायक अनंत सिंह से डर लगता है, तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा, ‘लोग डरेगा अनंत सिंह से, समधन काहे डरेगा जी.’ उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे.
अनंत सिंह से डरने का सवाल सुनकर हंस पड़ीं आशा देवी
दरअसल, पत्रकारों ने आशा देवी से पूछा कि अनंत सिंह बाहुबली हैं, दबंग हैं और उनकी बड़ी-बड़ी मूंछें हैं. क्या उनसे डर लगता है? इस सवाल पर आशा देवी ने हंसते हुए कहा, ‘लोग न डरेगा, समधन काहे डरेगा जी. आप लोग भी कैसा-कैसा बात करते हैं जी.’ उनके इस जवाब से साफ था कि वह इस बातचीत को काफी हल्के-फुल्के अंदाज में ले रही थीं. उन्होंने बिना किसी झिझक के पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया.
पत्रकार ने जब अनंत सिंह के समधिन से पूछा कि अनंत सिंह के बारे में बोलिए तो उन्होंने बोला गोरे–गोरे मुखड़े पे काला काला चश्मा। https://t.co/yud8q0oLoE
— बेगूसराय जिला (@BegusaraiJila09) November 14, 2026