Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026 devuthani ekadashi rashifal | saptahik rashifal bhavishyavani 16 to 22 November | साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नव

Weekly Horoscope 16 to 22 November 2026 devuthani ekadashi rashifal | saptahik rashifal bhavishyavani 16 to 22 November | साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नव


Weekly Horoscope 16 To 22 June 2026: देवउठनी एकादशी का यह सप्ताह 16 से 22 नवंबर ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए फलदायक तो कुछ राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं तो शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह तुला राशि बुध-शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण योग, मालव्य राजयोग समेत कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है. शुभ योग का लाभ सिंह, कन्या, तुला समेत कई राशियों को मिलने वाला है. वहीं मेष, वृश्चिक, कुंभ समेत कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं नवंबर के इस सप्ताह 16 से 22 नवंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों को नवंबर के इस सप्ताह कई मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. साथ ही राशि स्वामी मंगल पंचम भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है और साथ काम करने वालों की वजह से भी परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन और निवेश करने से बचें अन्यथा धन हानि के योग बन रहे हैं. अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है, इस समय आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह गोचर स्वयं की राशि में गोचर करने वाले हैं. इस सप्ताह प्रेम प्रसंग के मसलो में लाभ तथा सफलता मिल सकती है. संतान के साथ इस सप्ताह आपका अच्छा समय व्यतीत हो सकता है. इस सप्ताह धार्मिक कार्य में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है और दैनिक इनकम में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपको काफी खुशी होगी. इस सप्ताह आप अच्छे खान पान का लुत्फ उठाएंगे और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह मार्गी अवस्था में चल रहे हैं. इस दौरान प्रदूषण की वजह से सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से काफी परेशान भी हो सकते हैं. इस सप्ताह किसी बात को लेकर आपके मन में डर सा बना रह सकता है. इस सप्ताह कामकाज के क्षेत्र में स्थिति सामान्य फल देने वाली बनी रहेंगी. इस सप्ताह सुख सुविधाओं तथा घरेलू सामग्री के ऊपर आपका काफी धन खर्च हो सकता है इसलिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों को नवंबर के इस सप्ताह भाग्य का सहयोग कई मामलों में लाभ तथा सफलता दिला सकता है. इस सप्ताह जीवनसाथी तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बना कर चलना लाभ देगा. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति आपके पक्ष में बनी रह सकती है लेकिन योजना बनाकर कार्य करने से ही फायदा मिलेगा. इस सप्ताह भाई तथा किसी मित्र का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा. दैनिक जीवन में मान सम्मान प्राप्ति के योग रहेंगे. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी, जिससे मन काफी हल्का होगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए नबंर का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य ग्रह दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. धन को लेकर किसी समस्या का समाधान इस सप्ताह आपको मिल सकता है, जिसकी वजह से आपको काफी राहत भी मिलेगी. इस सप्ताह विरोधी पक्ष से सतर्कता बनाए रखें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. पारिवारिक जीवन में किसी भी प्रकार की बहसबाजी से अपने आपको दूर रखें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों को नवंबर के इस सप्ताह शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, आपके सोचे हुए कई कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह इस सप्ताह सीधी चाल रहे हैं, जिससे इस सप्ताह भाग्य भी आपके पक्ष में बना रहेगा. कन्या राशि वालों की इस सप्ताह कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी और कार्यों से संबंधित पुरानी समस्या समाप्त हो जाएगी. इस सप्ताह आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी. संतान के साथ चल रहे मतभेद दूर हो जाएंगे और जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा. इस सप्ताह दान धर्म पर धन खर्च हो सकता है.

तुला साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए नवंबर का यह अच्छा रहने वाला है क्योंकि राशि स्वामी शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं. इस दौरान आपकी पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही समस्याएं दूर होती जाएंगी और खर्चे भी कम होते जाएंगे. इस सप्ताह संपत्ति खरीदारी के योग बन रहे हैं और अटके हुए धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. खुद का बिजनेस करने वालों की आर्थिक परेशानियां दूर होती जाएंगी और नए नए आइडियाज पर काम भी करेंगे. परिवार में इस सप्ताह किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं और धन खर्च की अधिकता भी बनी रह सकती है, जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में वृश्चिक राशि वाले खुद को शांत रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. लव लाइफ में किसी गलतफहमी की वजह से रिलेशनशिप में परेशानी हो सकती है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वाले नवंबर के इस सप्ताह अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें और सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा वे अटक सकते हैं. धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी वजह से इस सप्ताह आपको कई कार्यों में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है. धन की वजह से आपके कई कार्य अटक सकते हैं और परिवार में भी कुछ ना कुछ चलता रहेगा. इस सप्ताह आपके बैंक बेलेंस से धन का कुछ भाग खर्च हो सकता है.

मकर साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Makr Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह कुछ चीजों के लिए शुभ तो कुछ चीजों के लिए परेशानी वाला रह सकता है. इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से कई जगहों पर हिचकिचाहट साफ देखने को मिलेगी. हालांकि पुरानी किसी परेशानी में इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है और आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी यह सप्ताह आपको लाभ दे सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है. साथ ही संतान के साथ तालमेल बनाकर चलें.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वाले नवंबर के इस सप्ताह किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और यात्रा करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, ऐसे में इस सप्ताह कार्यक्षेत्र तथा दैनिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का अनुभव प्राप्त हो सकता है. इस सप्ताह कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रह सकती है, जिसकी वजह से काफी परेशान रहेंगे और नए कार्य के बारे में सोच-विचार करेंगे. दैनिक वार्तालाप में संयम से काम लें अन्यथा कोई आपके सम्मान को ठेस पंहुचा सकता है. सेहत संबंधी मामलों में आपको सुधार देखने को मिलेगा.

मीन साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए नवंबर का अंतिम सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह कई घरेलू कार्यों में खर्चे हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मासिक बजट खराब हो सकता है. नौकरी करने वालों को इस सप्ताह ऑफिस में अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी का अनुभव हो सकता है. इस सप्ताह आपके वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती है. इस सप्ताह कुछ अवरोध के उपरांत धन का लाभ मिल सकता है. साथ ही सेहत संबंधी परेशानियों में राहत की प्राप्ति हो सकती है. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के बाद सफलता की प्राप्ति होगी.



Source link