Last Updated:
Sonakshi Sinha Deepfake Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा की डीपफेक अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उसे रिहा करने का आदेश दे दिया. आखिर क्या है पूरा मामला और कोर्ट ने क्यों नहीं दी पुलिस कस्टडी? जानिए.
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की डीपफेक अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने का मामला सामने आया है. एक्ट्रेस ने इस मामले में मुंबई पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार भी किया, लेकिन मुंबई लाने के बाद कोर्ट ने उसे रिहा करने का आदेश दे दिया. कोर्ट ने पुलिस की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि जरूरी कानूनी नियमों का पालन नहीं किया गया.
(फोटो साभार-instagram@aslisona)
सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. एक्ट्रेस का आरोप था कि दिल्ली में रहने वाला एक शख्स सोशल मीडिया पर उनकी डीपफेक अश्लील तस्वीरें शेयर कर रहा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और उस व्यक्ति की पहचान आर्यन दीपक जैन के रूप में की.(फोटो साभार-instagram@aslisona)
मुंबई पुलिस ने शनिवार सुबह दिल्ली के शाहदरा इलाके में जगतपुरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से आर्यन को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे मुंबई लाया गया और बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की तीन दिन की कस्टडी मांगी थी.(फोटो साभार-instagram@aslisona)
Add News18 as
Preferred Source on Google
पुलिस का कहना था कि उन्हें उस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का पता लगाना है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर सोनाक्षी की डीपफेक तस्वीरें बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए किया गया था. पुलिस इस डिवाइस को बरामद कर मामले की जांच आगे बढ़ाना चाहती थी. हालांकि, कोर्ट ने पुलिस की इस मांग को स्वीकार नहीं किया. (फोटो साभार-instagram@aslisona)
इस मामले की सुनवाई के दौरान आर्यन के वकीलों ने पुलिस की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आर्यन को जरूरी नोटिस नहीं दिया और न ही उसे गिरफ्तारी की वजह ठीक से बताई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि आर्यन को दिल्ली से मुंबई लाने से पहले वहां के नजदीकी मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया था.(फोटो साभार-instagram@aslisona)
आर्यन के वकीलों ने कोर्ट में दावा किया कि पुलिस ने सेलिब्रिटी से जुड़ी शिकायत होने के कारण जल्दबाजी में कार्रवाई की. वहीं, आर्यन ने भी कोर्ट के सामने खुद को निर्दोष बताया. उसने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया है और उस पर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं. (फोटो साभार-instagram@aslisona)
सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने कहा कि पुलिस आरोपी को दिल्ली से सीधे मुंबई कोर्ट लेकर आई, जबकि नियम के मुताबिक उसे पहले दिल्ली के नजदीकी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना चाहिए था. कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस इस जरूरी प्रक्रिया का पालन न करने की सही वजह नहीं बता पाई. (फोटो साभार-instagram@aslisona)
कोर्ट ने यह भी ध्यान दिलाया कि इस मामले में लगाए गए अपराधों में अधिकतम सात साल तक की सजा का प्रावधान है. सिर्फ आगे जांच करने की जरूरत बताकर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करना या कस्टडी में रखना सही नहीं है, जब जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन न किया गया हो. इसी आधार पर कोर्ट ने पुलिस की कस्टडी की मांग खारिज कर दी और आर्यन को रिहा करने का आदेश दिया. (फोटो साभार-instagram@aslisona)