निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो देख बुजुर्ग ने किया भरोसा, गंवा दिए 1,41,00,000 रुपये

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो देख बुजुर्ग ने किया भरोसा, गंवा दिए 1,41,00,000 रुपये


होमताजा खबरदेश

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो देख बुजुर्ग ने किया भरोसा,गंवा दिए ₹1.41 करोड़

Last Updated:

केरलम में साइबर ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर 63 साल के बुजुर्ग को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया. मुनाफे की उम्मीद में पीड़ित ने 30 बार में 1.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. जानिए कैसे हुई इतनी बड़ी ठगी.

Zoom

फर्जी वीडियो के जाल में फंसे बुजुर्ग

कोझिकोड: केरलम में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जालसाजों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर एक बुजुर्ग को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया. वीडियो में मोटे मुनाफे का दावा किया गया था. इस पर भरोसा करके 63 वर्षीय व्यक्ति ने अलग-अलग बैंक खातों में 30 बार पैसे ट्रांसफर किए. देखते ही देखते उनके खाते से 1.41 करोड़ रुपये निकल गए. जब न मुनाफा मिला और न ही निवेश की रकम वापस आई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

कोझिकोड ग्रामीण साइबर अपराध पुलिस ने इस मामले में शनिवार को नादुवन्नूर के नोचाड निवासी अब्दुरहीमान पी. की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ‘फेसबुक’ पर एक वीडियो देखा था, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए आकर्षक मुनाफा मिलने का कथित तौर पर आश्वासन देती नजर आ रही थीं.

पुलिस ने बताया कि वीडियो को असली मानकर शिकायतकर्ता ने उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक किया और ठगों के निर्देशों का पालन किया.अधिकारियों ने बताया कि कथित ठगी छह जून 2025 से चार नवंबर 2026 के बीच हुई. उन्होंने बताया कि इस दौरान पीड़ित ने अपने दो बैंक खातों से 30 अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 1.41 करोड़ रुपये आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में अंतरित किए.

अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित को न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही उसकी निवेश की गई रकम वापस की गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शुरुआत में इस उम्मीद में शिकायत दर्ज कराने में देरी की कि उसे अपनी खोई हुई रकम वापस मिल जाएगी.

साइबर अपराध पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया है हालांकि आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा विभिन्न बैंक खातों में भेजी गई रकम और उसे किए गए फोन कॉल के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.



Source link