Money Meking Tips: अमीर बनने को कपल ने अपनाए 6 मनी हैबिट्स, मुश्क‍िल ब‍िल्‍कुल नहीं

Money Meking Tips: अमीर बनने को कपल ने अपनाए 6 मनी हैबिट्स, मुश्क‍िल ब‍िल्‍कुल नहीं


अमीर बनने की चाहत क‍िसकी नहीं होती, लेकिन रोजाना के खर्चे और उस पर महंगाई मुश्क‍िलें बढ़ा देती है. ज‍िन लोगों को लग्‍जरी जीवन जीने का शौक है, वे तो बचत ही नहीं कर पाते. इसी बीच सोशल मीडिया में एक कपल का वीड‍ियो वायरल हो रहा है, जो बता रहे क‍ि कैसे उन्‍होंने अपनी आदतें बदलीं और आज तेजी से अमीर हो रहे हैं. इस कपल ने अपनी 6 फाइनेंश‍ियल हैब‍िट्स के बारे में बताया है, जिनकी मदद से वे अपने खर्चे कंट्रोल कर रहे हैं और सेविंग्‍स बढ़ा रहे हैं.

1.कार न खरीदना
कपल का पहला नियम है कि उन्होंने कार नहीं खरीदी है. उनका कहना है कि वे खुशकिस्मत हैं कि उन पर कोई बड़ा लोन या लायब‍िल‍िटी नहीं है. वे इस बात का श्रेय वे माता-पिता को देते हैं, जो एक पैसा भी लोन नहीं रखे हैं.

2. माता-पिता के साथ रहना
वीडियो में शख्स ने माना कि यह फैसला कुछ लोगों को अजीब लग सकता है, लेकिन वे अपने पैरेंट्स के साथ ही रहते हैं. उनके माता-पिता काफी सपोर्टिव हैं. इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब वे महीनों तक ट्रैवल कर रहे होते हैं, तो उन्हें किसी खाली फ्लैट का भारी-भरकम किराया नहीं देना पड़ता.

3. सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना
यह कपल सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर है. उनका मानना है कि आज के दौर में इंटरनेट से पैसा कमाना इनकम का एक बेहद अहम जरिया बन गया है और दोनों को ही इसका काफी फायदा मिला है.

4. शराब से दूरी
कपल ने शराब पर होने वाले फालतू खर्च को पूरी तरह से कट कर दिया है. उनका कहना है, हम शराब नहीं पीते, शायद 6 महीने में कभी एक ड्रिंक ले लें. उनका मानना है कि ऐसे शौक में बहुत तेजी से पैसा खर्च होता है.

5. लग्जरी चीजों के बजाय कहां करते हैं खर्च
कपल को अमीर दिखने का कोई शौक नहीं है. वे लग्जरी बैग्स, महंगी घड़ियां या ब्रांडेड कपड़ों पर पैसे नहीं उड़ाते. इसके बजाय, वे नई चीजें सीखने, साथ आगे बढ़ने पर खर्च करना पसंद करते हैं. उनका फोकस वैसी चीजों पर है, जिनकी वे सच में वैल्यू करते हैं.

6. सोच-समझकर रिस्क लेना
अपनी इनकम बढ़ाने के लिए कपल ने नपे-तुले रिस्क लेने की आदत डाली है. शख्स ने बताया कि अपना सोशल मीडिया पेज शुरू करना भी उनके लिए एक बड़ा रिस्क था. उन्होंने बताया कि आर्थिक और करियर से जुड़े फैसलों में एक सपोर्टिव पार्टनर का होना बहुत जरूरी है.

सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर तारीफ
कपल की इन आदतों और लाइफस्टाइल चॉइस ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. लोग मनी मैनेजमेंट को लेकर उनकी सोच की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आप लोग हमारे लिए प्रेरणा हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “आप दोनों मेरे फेवरेट बन गए हैं, आप एक छोटे भाई-बहन की तरह बहुत कुछ सिखाते हैं.



Source link