‘रउआ सभे के बहुत-बहुत बधाई’ छठ पर भोजपुरी में बोले CM योगी, बिहार-पूर्वांचल के लोगन के दिहलें खास संदेश

‘रउआ सभे के बहुत-बहुत बधाई’ छठ पर भोजपुरी में बोले CM योगी, बिहार-पूर्वांचल के लोगन के दिहलें खास संदेश


Last Updated:

CM Yogi Chhath Puja: छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भोजपुरिया अंदाज देखने को मिला. सीएम ने भोजपुरी में कहा, ‘छठ महापरब में शामिल सभे भाई-बहिन के बहुत-बहुत बधाई.’ उन्होंने छठी मैया और भगवान सूरज देव से सभी के मनोरथ पूरे होने की कामना की. साथ ही बिहार, पूर्वांचल और देश-दुनिया में रहने वाले छठ व्रतियों को खास संदेश दिया.

Zoom

सीएम योगी.

लखनऊ: छठ महापर्व के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में शुभकामनाएं देकर लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने कहा, ‘छठ महापरब में शामिल सभे भाई-बहिन के बहुत-बहुत बधाई.’ सीएम ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी के मनोरथ पूरे होने की प्रार्थना की. सीएम योगी ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है. श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन इसकी सबसे बड़ी विशेषताएं हैं. इस पर्व में डूबते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है.

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व में माताओं और बहनों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक निर्जला व्रत रखकर माताएं और बहनें अपने परिवार और समाज के मंगल की कामना करती हैं. उनकी श्रद्धा और समर्पण इस पर्व की सबसे बड़ी शक्ति है. सीएम योगी ने कहा कि छठ महापर्व संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है. आज छठी मैया के गीत देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर कोने में गूंज रहे हैं.

विविधता में एकता है यूपी की पहचान
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी की पहचान किसी एक भाषा या क्षेत्र तक सीमित नहीं है. यहां की असली ताकत संस्कृति और विविधता में एकता है. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार त्योहार मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

हर परिवार में खुशहाली की कामना
सीएम योगी ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि हर माई-बहिन के जीवन में सुख रहे, हर बेटी सुरक्षित रहे, हर परिवार में खुशहाली आए और किसान के खेत लहलहाते रहें. उन्होंने युवाओं को रोजगार मिलने और उत्तर प्रदेश के विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की भी कामना की. मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल, बिहार समेत देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले सभी परिवारों को छठ महापर्व की बधाई दी. अपने संदेश का समापन करते हुए उन्होंने कहा, ‘जय छठी मइया, जय भगवान सूरुज देव.’



Source link