Last Updated:
स्वाद के शहर इंदौर में आलू और प्याज की स्पेशल कचौड़ी बनाई जाती है. इस कचौड़ी का स्वाद लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस अनोखी कचोरी को सामान्य भट्टी की बजाय कैप्सूल से चलने वाली विशेष मशीन पर तैयार किया जाता है.
इंदौर. स्वाद के शहर इंदौर में इन दिनों आलू और प्याज की कचौड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है. इस कचौड़ी का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से इंदौर आ रहे हैं. इस अनोखी कचौड़ी की खासियत यह है कि यह सामान्य भट्टी पर नहीं बल्कि एक विशेष भट्टी पर बनाई जाती है.
आलू और प्याज की कचौड़ी बनाने वाले युवा का कहना है कि, उनके यहां स्पेशल कचौड़ी तैयार की जाती है और इसे बनाने का प्रोसेस बिल्कुल अलग है. उनके यहां मिलने वाली हरी और लाल चटनी का स्वाद भी अलग होता है. पहले इसे सामान्य भट्टी पर बनाया जाता था, लेकिन अब इसके लिए एक अलग स्पेशल मशीन मंगवाई गई है जो कैप्सूल से चलती है.
कचौड़ी बनाने का तरीका
दुकानदारों के मुताबिक कैप्सूल से चलने वाली मशीन पर कचौड़ी बनाने से इसका टेस्ट बदल जाता है और सिकाई बहुत अच्छी तरह से होती है. अच्छी तरह सिकाई होने के कारण इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है और कचौड़ी काफी खस्ता हो जाती है. इसे बनाने के लिए आलू और प्याज को बारीक काटा जाता है और आपस में मिलाया जाता है.
मटर से बढ़ता से स्वाद
स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए आलू और प्याज के इस मिश्रण में मटर भी मिलाए जाते हैं. इसके साथ ही कचौड़ी में कई तरह के अलग-अलग मसाले भी मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद बेहद खास और स्वादिष्ट हो जाता है.
यहां कचौड़ी खाने वालों का दिन भर तांता लगा रहता है. विशेष भट्टी पर बनी कचौड़ी लोगों के काफी स्वादिष्ट लगती है और इसके साथ मिलने वाली चटनी इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. इसलिए यहां लोग दूर-दूर से कचौड़ी खाने के लिए आते है.