Snake News | Ajab Gajab News | Snake Tips

Snake News | Ajab Gajab News | Snake Tips


Last Updated:

Snake Bite News : सांप से हर किसी को डर लगता है. मगर, सोचिए किसी एक ही लड़की के पीछे अगर फन वाला मेहमान पीछे पड़ जाए तो? हाथरस में एक 17 साल की बच्ची के पीछे सांप हाथ धोकर पीछे पड़ गया है. करीब 8 बार काट चुका है.

Zoom

हाथरस में लड़की को सांप ने डसा.

हाथरस : आजकल सांप के काटने की खबर आना आम बात सी हो गई है. कभी कहीं से तो कभी कहीं से… एक बात भी कॉमन हो गई है कि एक ही शख्स को सांप का बार-बार काटना. अब इसे स्नेक बाइट फोबिया कहें या वाकई में सांप काटता है… ये तो कोई एक्सपर्ट ही बता पाएगा. मगर, अब इटावा के बाद हाथरस से ऐसा केस आया है, जिससे सवाल उठना लाजिमी है. दरअसल, यहां एक 17 साल की बच्ची को 8 बार सांप डस चुका है.

मामला हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के ऐहन गांव के छोटा लाडपुर मजरे का है. कोमल गौतम की 17 साल की बेटी अनीता सरस्वती डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है. परिवार वालों का कहना है कि हम लोग पहले से ही सांप दिखने और उसके हमले से दहशत में थे. मंगलवार यानी 23 सितंबर को जब घर में काला सांप दिखाई दिया तो हम लोग बहुत डर गए. पता चला कि फिर से बेटी को काट लिया है. आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.

डेढ़ महीने में आठ बार डसा

अनीता के पिता कोमल गौतम का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने में उनकी बेटी को आठ बार सांप डस चुका है. इससे पहले भी तीन दिन के भीतर तीन बार सांप के डसने की घटनाएं सामने आई थीं. परिजनों के अनुसार, कई बार किशोरी को जिला अस्पताल में उपचार कराना पड़ा, जबकि एक बार हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया था. लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण परिवार में डर का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने सांप को पकड़ने के लिए सर्प मित्रों की भी मदद ली, लेकिन अब तक सांप को पकड़ा नहीं जा सका है.

वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

पिता का कहना है कि सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग से भी पहले गुहार लगाई जा चुकी है. इसके बावजूद अभी तक सांप का रेस्क्यू नहीं हो सका है. मंगलवार को दोबारा सांप दिखाई देने और बेटी के डसे जाने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है. प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव ने बताया था कि उनके पास इस मामले से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल किशोरी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. परिवार ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है.



Source link