Last Updated:
Bhopal News: भोपाल की गोविंदपुरा पुलिस ने त्योहारों के चलते चेकिंग अभियान चलाया हुआ है. ISBT के पास दिल्ली से नागपुर जा रही एक बस की चेकिंग के दौरान पुलिस को एक यात्री के हावभाव संदिग्ध लगे. पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली और नशे की तस्करी का भंडाफोड़ हो गया.
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
रिपोर्ट- शिवकांत आचार्य, भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस को नशे की रोकथाम की दिशा में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है. आरोपी के पास से करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. वह पानी की बोतल में ड्रग्स छिपाकर ले जा रहा था. वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बस को रोका और चेकिंग शुरू की. पुलिस को एक यात्री पर शक हुआ. उसके सामान की तलाशी लेने पर सारा मामला खुल गया. पुलिस ने नशे की खेप को अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपी से उसके गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है. जल्द इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल की गोविंदपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है. त्योहारों के चलते पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ है. ISBT के पास दिल्ली से नागपुर जा रही एक यात्री बस की चेकिंग की गई. इस दौरान पुलिस को एक यात्री के हावभाव संदिग्ध लगे. पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली और नशे की तस्करी का सारा भेद खुल गया. पुलिस को उसके पास से करीब 970 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेथामफेटामिन) बरामद हुई. पुलिस ने ड्रग्स को कब्जे में लेते हुए आरोपी को फौरन हिरासत में ले लिया.
कर्नाटक का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान विशाख ए.एन. के रूप में हुई है. वह मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है. विशाख पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है. वह करोड़ों की ड्रग्स को पानी की बोतल में छिपाकर ले जा रहा था.
बरामद ड्रग्स की कीमत 2.25 करोड़ रुपये
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी जा रही है. आरोपी को रिमांड में लिया गया है. पुलिस उससे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.