विस्फोटक नहीं, शांत रहकर मैच जिताते हैं मोहित उल्वा, U19 का ये संकटमोचक, जो वैभव सूर्यवंशी से कम नहीं

विस्फोटक नहीं, शांत रहकर मैच जिताते हैं मोहित उल्वा, U19 का ये संकटमोचक, जो वैभव सूर्यवंशी से कम नहीं


होमखेलक्रिकेट

विस्फोटक नहीं, शांत रहकर मैच जिताते हैं मोहित उल्वा, जो वैभव से कम नहीं

Last Updated:

मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान की जीत का हीरो मोहित उल्वा की हर तरफ चर्चा है. मोहित ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के जबड़े से जीत को निकाल लिया. मुश्किल परिस्थिति में भी मोहित ने खुद को शांत रखा और अंतिम गेंद तक जीत के लिए इंतजार किया. ऐसे में आइए जानते हैं मोहित विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से कितने अलग है.

Zoom

मोहित उल्वा और वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: मॉर्डन डे क्रिकेट में आज फैंस को ताबड़तोड़ खेल पसंद है. फैंस हर गेंद पर चौका-छक्का देखना चाहते हैं. यही कारण है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी रातों-रात अपनी विस्फोटक बैटिंग से स्टार बन गए, लेकिन क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां धैर्य के साथ परिस्थितियों के मुताबिक भी खेलना पड़ता है. ऐसा ही कुछ जूनियर क्रिकेट में मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में देखने को मिला.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल में टीम इंडिया के लिए मोहित उल्वा ने जो काम किया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. मोहित ने इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की तरह जल्दबाजी नहीं दिखाई बल्कि उन्होंने बगुले की तरह सही गेंद का इंतजार किया और टीम इंडिया को जीत दिलाई. यही कारण है कि उन्हें अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत का संकटमोचक भी कहा जा रहा है.

वैभव सूर्यवंशी से कम नहीं मोहित उल्वा

वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे हैं. 15 साल के इस युवा ओपनर को जब भी मौका मिला, उन्होंने खुद को साबित किया. आईपीएल और टीम इंडिया के लिए वैभव ने ओपनिंग करते हुए कई यादगार पारियां खेली. वैभव पहली बॉल से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर देते हैं, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी का खेलने का तरीका ही यही है.

वहीं, दूसरी तरफ मोहित उल्वा की बात करें तो वह निचलेक्रम के बल्लेबाज हैं. मोहित को लोग अक्सर उनकी गेंदबाजी के लिए जानते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी भी जबरदस्त है. मोहित क्रीज पर शांत रहकर परिस्थियों के अनुसार खेलते हैं. यही कारण है कि जिस तरह से टॉप ऑर्डर में वैभव टीम के लिए खेलते हैं वैसा ही मोहित उल्वा निचेलक्रम में अपना योगदान देते हैं.

26 गेंद में मोहित ने खेली 49 रनों की ऐतिहासिक पारी

एशिया कप के फाइनल की बात करें तो मोहित उल्वा ने टीम इंडिया के लिए 26 गेंद में 49 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. मैच में टीम इंडिया को 338 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर मोहित के चौके से जीत हासिल की.



Source link