देहरादून में दिखी बिहार जैसी छठ की रौनक, राैशनी से जगमग हुए घाट, बाजारों में उमड़ी भीड़

देहरादून में दिखी बिहार जैसी छठ की रौनक, राैशनी से जगमग हुए घाट, बाजारों में उमड़ी भीड़


Last Updated:

Chhath Puja 2026: बिहार से मीलों दूर देहरादून में भी छठ महापर्व की वही रौनक देखने को मिल रही है, जो कई सालों से यहां चली आ रही परंपरा का हिस्सा बन चुकी है.छठ के लिए जरूरी पूजा सामग्री, फल, सूप, दौरा, ठेकुआ और नए कपड़ों की खरीदारी के लिए बिहार समाज के लोग बड़ी संख्या में झंडा बाजार पहुंच रहे हैं.

देहरादून: बिहार से मीलों दूर देहरादून में भी छठ महापर्व की वही रौनक देखने को मिल रही है, जो कई सालों से यहां चली आ रही परंपरा का हिस्सा बन चुकी है.छठ के लिए जरूरी पूजा सामग्री, फल, सूप, दौरा, ठेकुआ और नए कपड़ों की खरीदारी के लिए बिहार समाज के लोग बड़ी संख्या में झंडा बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा बाजार मिनी बिहार जैसा नजर आ रहा है.

बिहार से आए व्यापारी जविंदर ने कहा है कि छठ महापर्व बहुत महान पर्व होता है. वह पिछले कई दशकों से देहरादून में सामान लाकर बेचते हैं जो छठ पूजा में इस्तेमाल होते हैं. उन्होंने बताया वह दरभंगा जिले से अपने परिवार के साथ यहां आते हैं. उन्होंने कहा कि छठ में पान, सुपारी, सूप, दौरा, ठेकुआ आदि वह यहां बेच रहे हैं.

अर्घ्य देने के लिए मिलती है सामग्री 

उनका कहना है क‍ि अर्घ्य देने के लिए यहां प्रयोग होने वाली सामग्री मिलती है. यहां अनानास, शकरकंद, गन्ने और चकोतरे जैसे फल बिक रहे हैं. साजन देवी ने बताया कि वह कई साल पहले काम के सिलसिले में बिहार में बस गए थे. वह रायपुर में रहती हैं और वहीं, उनसे समाज के लोग घाट पर इस पावन पर्व को मनाते हैं. उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन तपस्या जैसे है जिसे महिलाएं अपनी संतान और पति की मंगल कामना के लिए करती हैं.

देहरादून में छठ के लिए रौशन हुए घाट

बिहारी महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि बिहार की आत्मा मानी जाती है.यह पर्व हमें शुद्धता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान की सीख देता है. उन्होंने कहा कि देहरादून में रहने वाले प्रवासी बिहारी समाज के लिए महासभा का प्रयास है कि यहां भी छठ को उसी परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाया जाए, जैसी बिहार के गांवों में मनाई जाती है. उन्होंने कहा कि टपकेश्वर, प्रेमनगर, चंद्रबनी, गुल्लरघाटी, सेलाकुई, मालदेवता और ब्रह्मपुरी छठ पार्क जैसे स्थानों को साफ सुथरा करते हुए उन्हें लाइटों से सजाया गया है.



Source link