22 साल का युवक अपार्टमेंट में महिला मित्र से पहुंचा मिलने, अंदर जाते ही 6 मिनट में छठे फ्लोर से गिरा नीचा

22 साल का युवक अपार्टमेंट में महिला मित्र से पहुंचा मिलने, अंदर जाते ही 6 मिनट में छठे फ्लोर से गिरा नीचा


Last Updated:

Kanpur Latest News: कानपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. 22 साल का संभव खंडेलवाल अपनी महिला मित्र से मिलने रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट पहुंचा था. लेकिन अपार्टमेंट में दाखिल होने के महज 6 मिनट बाद वह छठी मंजिल से नीचे गिर गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Zoom

मृतक की तस्वीर.

कानपुर: यूपी में कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बिठूर थाना क्षेत्र के रुद्र ग्रीस अपार्टमेंट में महिला मित्र से मुलाकात करने पहुंचा 22 वर्षीय युवक कुछ ही देर में मौत के मुंह में समा गया. सिंहपुर स्थित रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपार्टमेंट के अंदर जाने के 6 मिनट बाद ही नीचे गिर गया.

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे DCP पश्चिम कासिम आब्दी घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं पुलिस टीम को जांच के निर्देश भी दिए हैं. अपार्टमेंट से युवक के गिरने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर वह छह मंजिला इमारत से कैसे गिरा? हादसे के पीछे क्या वजह रही? फिलहाल इन सवालों का जवाब बिठूर पुलिस की जांच में तलाशा जा रहा है.

कौशलपुरी के मकान नंबर 118/192 निवासी विशाल खंडेलवाल का 22 वर्षीय बेटा संभव खंडेलवाल सिंहपुर स्थित रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट में अपनी महिला मित्र प्रवीन उधानी से मिलने पहुंचा था. बताया गया कि वह अपार्टमेंट में मौजूद था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में छह मंजिला इमारत से नीचे गिर गया. ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई. उसे तत्काल उपचार के लिए पारस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
संभव की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जवान बेटे का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर और आसपास के इलाके में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है.

हर पहलू पर पुलिस की नजर
डीसीपी पश्चिम कासिम आब्दी ने बताया कि युवक किन परिस्थितियों में अपार्टमेंट से नीचे गिरा, इसकी जांच कराई जा रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस टीम की जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.



Source link