न्यूजीलैंड की धरती पर आखिरी मैच में फ्लॉप रोहित, ऐसे अंत की उम्मीद नहीं थी
Last Updated:
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में रोहित शर्मा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने अपनी इस पारी में सिर्फ 13 गेंद का सामना किया. इस तरह रोहित न्यूजीलैंड की धरती पर अपने करियर के आखिरी मैच में निराशाजनक पारी खेलकर वापस लौटे. इस तकरह वनडे विश्व कप से पहले रोहित शर्मा अपने इस आखिरी दौरे को यादगार नहीं बना पाए.
रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड की धरती पर अपने आखिरी मैच में सिर्फ 7 रन ही बना पाए. वनडे सीरीज के पांचवें मैच में रोहित पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 13 गेंद तक क्रीज पर खड़े रह सके. अपनी इस छोटी सी पारी में रोहित ने चौका लगाया है. रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड दौरा पूरी तरह निराशाजनक रहा. रोहित टीम इंडिया के लिए चार पारियों में सिर्फ 30 रन ही बना पाए. इस में दो पारियों में तो रोहित अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
बता दें कि रोहित शर्मा अपने करियर के आखिरी दौर से गुजर रहे हैं. अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे. ऐसे में उनके करियर का ये आखिरी न्यूजीलैंड दौरा था, जिसे वह यादगार नहीं बना पाए. सिर्फ इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठेंगे.
रोहित शर्मा के लिए टीम इंडिया में जगह बनाए रखना मुश्किल
पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी देखने को मिली है. इसके साथ ही उनकी फिटनेस भी एक समस्या रही है. यही कारण है कि पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर सवाल उठाए थे. वहीं, अब न्यूजीलैंड दौरे पर उनका फ्लॉप होना उनके लिए मुश्किल खड़ी कर देगी.
रोहित के साथ विराट के लिए भी रहा न्यूजीलैंड दौरा फ्लॉप
सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं, विराट कोहली के लिए भी न्यूजीलैंड का ये आखिरी दौरा फ्लॉप रहा. सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहल भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. विराट ने पूरी सीरीज में चार पारियों में सिर्फ 86 रन ही बना सके. इस तरह टीम इंडिया के इन दोनों दिग्गजों के लिए वनडे विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड का दौरा खराब रहा.