नई दिल्ली (Career Tips). आज के दौर में कॉर्पोरेट दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और छंटनी की खबरों के बीच हर प्रोफेशनल के मन में एक ही डर रहता है- क्या मेरी नौकरी सुरक्षित है? सच तो यह है कि आज सिर्फ डिग्री या समय पर ऑफिस पहुंचना काफी नहीं है. कंपनियां अब ऐसे लोगों को अपने पास रोकना चाहती हैं, जिनके बिना काम रुक जाए. इसका मतलब है कि आपको ऑफिस में ‘Indispensable’ (अपरिहार्य या बेहद जरूरी) बनना होगा.
ऑफिस में अपनी जगह पक्की करने के 5 अचूक तरीके
एआई के दौर में हर छोटी-बड़ी कंपनी से छंटनी की खबरें आम हो चुकी हैं. अपनी जॉब सिक्योर करने के लिए अपने काम का मास्टर बनना जरूरी है. ये 5 स्किल्स आपको बेस्ट एंप्लॉई बना सकती हैं:
1. समस्या नहीं, समाधान लेकर जाएं
ऑफिस में हर कोई शिकायत करता है कि ‘यह काम नहीं हो रहा’ या ‘फलां सिस्टम खराब है’. लेकिन जो लोग बॉस के पास समस्या के साथ-साथ उसके 2 संभावित सॉल्यूशन लेकर जाते हैं, वे भीड़ से अलग नजर आते हैं. अगली बार कोई दिक्कत आए तो पहले खुद सोचें कि इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.
2. AI और नई टेक्नोलॉजी को अपना दोस्त बनाएं
3. क्रॉस-फंक्शनल समझ (दूसरों के काम की भी जानकारी)
सिर्फ अपने काम तक सीमित न रहें. यह समझने की कोशिश करें कि आपकी टीम का काम दूसरी टीमों (जैसे सेल्स, मार्केटिंग या टेक) को कैसे प्रभावित करता है. जो प्रोफेशनल्स Big Picture देखना सीख जाते हैं, मैनेजमेंट उन्हें लीडरशिप रोल के लिए तैयार करने लगता है.
4. संकट के समय शांत रहना
जब डेडलाइन सिर पर हो और सब पैनिक कर रहे हों, उस वक्त जो इंसान ठंडे दिमाग से काम लेता है, वही असली लीडर बनता है. दबाव में बिखरने के बजाय टीम को संभालना और प्राथमिकताएं तय करना एक ऐसी स्किल है, जिसकी हर कंपनी को तलाश रहती है.
5. असरदार कम्युनिकेशन और ‘ना’ कहने की कला
अपनी बात को कम शब्दों में और साफ तरीके से रखना सीखें. इसके साथ ही, हर काम के लिए ‘हां’ कहकर खुद पर बोझ न डालें. जब काम ज्यादा हो तो लॉजिक के साथ विनम्रता से ‘ना’ कहना या डेडलाइन पर बात करना आपको प्रोफेशनल और मैच्योर एंप्लॉई बनाता है.
टिप- हर शुक्रवार शाम को 10 मिनट निकालकर डायरी या नोटपैड में लिखें कि इस हफ्ते आपने ऐसा क्या किया जिससे कंपनी का समय या पैसा बचा. यही पॉइंट्स अप्रेजल और इंटरव्यू में सबसे बड़े टूल बनेंगे.