RRB NTPC UG Last Date 2026: रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती का मौका, rrbapply.gov.in पर करें आवेदन, जानें फी रिफंड का नियम

RRB NTPC UG Last Date 2026: रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती का मौका, rrbapply.gov.in पर करें आवेदन, जानें फी रिफंड का नियम


Last Updated:

RRB NTPC UG Last Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12वीं पास युवाओं को बड़ी राहत दी है. आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है. कुल 1,688 पदों के लिए rrbapply.gov.in पर तुरंत आवेदन कर सकते हैं. रेलवे में नौकरी का फॉर्म भरने के लिए जानिए फीस, करेक्शन डेट और पूरी प्रक्रिया.

Zoom

RRB NTPC UG Last Date 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका

नई दिल्ली (RRB NTPC UG 2026). अगर आप 12वीं पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज यानी अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. तकनीकी दिक्कतों या किसी अन्य वजह से जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. बोर्ड के इस फैसले से उन हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है, जो वेबसाइट क्रैश होने या सर्वर बिजी होने की वजह से परेशान थे.

अब आप बिना किसी हड़बड़ाहट के रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन पूरा कर सकते हैं. RRB NTPC UG भर्ती 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन विंडो 15 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी. पहले इसकी अंतिम तिथि 13 नवंबर तय की गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग और टेक्निकल इश्यूज को देखते हुए बोर्ड ने यह अहम कदम उठाया है. रेलवे में सरकारी नौकरी से जुड़ा फॉर्म भरने से पहले जानिए पदों की संख्या और अन्य जरूरी डिटेल्स. इससे बाद में कोई परेशानी नहीं होगी.

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026: किन पदों पर मिलेगी नौकरी?

आरआरबी एनटीपीसी (यूजी) भर्ती के जरिए रेलवे कुल 1,688 खाली पदों को भरेगा. अगर आप 12वीं पास हैं तो अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार नीचे लिखे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:

पद का नाम पद की संख्या
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 700 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 600 पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 200 पद
ट्रेन क्लर्क 188 पद

रेलवे में भर्ती के लिए आवेदन शुल्क और रिफंड का नियम

रेलवे में भर्ती का फॉर्म को भरने के लिए कैटेगरी के हिसाब से फीस तय की गई है:

  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
  • एससी, एसटी, महिला और अल्पसंख्यक वर्ग: 250 रुपये

खास टिप: रेलवे का नियम बहुत बढ़िया है कि पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने के बाद फीस नियमानुसार बैंक अकाउंट में रिफंड कर दी जाती है. इसलिए परीक्षा देने जरूर जाएं.

सरकारी नौकरी के फॉर्म में सुधार की सुविधा

अगर फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने इसके लिए 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो ओपन करने का ऐलान किया है. इस दौरान आप तय शुल्क देकर अपनी डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं.

रेलवे में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आपने अभी तक सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई नहीं किया है तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत अपना फॉर्म सबमिट करें:

  1. रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए ‘RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
  3. नए यूजर हैं तो ‘New Registration’ करें. अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
  4. फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें. ध्यान रखें कि इस बार प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर लाइव फोटो कैप्चर और आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है.
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

जरूरी सलाह: आप देश के चाहे किसी भी कोने से हों, ध्यान रखें कि आप केवल किसी एक ही RRB जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक से ज्यादा जोन से फॉर्म भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है.



Source link