Pakistan Dreams of becoming Economical Power: घर में छाई कंगाली ख्वाब बड़े बवाली 2050 तक दुनिया की छठीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा पाकिस्तान?

Pakistan Dreams of becoming Economical Power: घर में छाई कंगाली ख्वाब बड़े बवाली 2050 तक दुनिया की छठीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा पाकिस्तान?


Last Updated:

Debt Ridden Pakistan Dreams: कर्जे लेकर अपनी जनता का पेट भरने वाला पाकिस्तान ख्वाब बड़े-बड़े देख रहा है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि साल 2050 तक उनका देश दुनिया की छठीं सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा. सवाल ये है कि तब तक उसके कर्जे खत्म हो जाएंगे?

ख़बरें फटाफट

Zoom

पाकिस्तान देख रहा बड़े-बड़े ख्वाब.

Debt Ridden Pakistan Dreams: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने देश को लेकर सपने इतने बड़े देखते हैं कि कई बार उनकी बातें हास्यास्पद हो जाती हैं. ऑपरेशन सिंदूर के वक्त जब वे ब्रह्मोस मिसाइलों से पिटने के बाद अपने देश को जीता हुआ बता रहे थे, तब भी ये मजाक लग रहा था और अब भारत की बढ़ती इकोनॉमी को देखकर जब वे पाकिस्तान को साल 2050 तक दुनिया की छठीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने का दावा कर रहे हैं, वो भी मजाक लग रहा है. इस्लामाबाद में आयोजित पाकिस्तान मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही.

दरअसल यह अनुमान अमेरिकी वित्तीय कंपनी गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट में दिया गया है. शरीफ ने इस अनुमान में बदलाव करते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 2075 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वह 2050 से पहले ही दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब पाकिस्तान आर्थिक सुधार की कोशिश कर रहा है, लेकिन देश पर विदेशी कर्ज और वित्तीय दबाव खूब बना हुआ है.

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में क्या?

शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में दिसंबर, 2022 में जारी गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट का हवाला दिया. ‘द पाथ टू 2075’ नाम की इस रिपोर्ट में कहा गाय था कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 2075 तक दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच सकती है. उस वक्त पाकिस्तान की जीडीपी करीब 12.7 लाख करोड़ डॉलर और प्रति व्यक्ति आय 27100 डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था. हालांकि यह सिर्फ अनुमान था कोई पक्की भविष्यवाणी नहीं. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पाकिस्तान की तरक्की उसकी नीतियों, विकास और सुधार की दिशा पर निर्भर करेगी.

कर्जे में डूबा पाक, कैसे करेगा कमाल?

मौजूदा हालात काफी अलग हैं. इस वक्त पाकिस्तान का सार्वजनिक कर्ज करीब 86.72 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानी लगभग 290 अरब डॉलर बताया गया है. देश अब भी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कर्ज और आर्थिक सुधारों पर निर्भर है. इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, राजनीतिक अस्थिरता और कमजोर आर्थिक ढांचा भी बड़ी चुनौतियां हैं. ऐसे में शहबाज शरीफ का दावा मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं लगता.



Source link