Last Updated:
Rajasthan Administrative Reshuffle Order: राजस्थान में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बंटवारे में बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने आईएएस टी. रविकांत को उद्योग और निवेश से जुड़े कई अहम विभागों की कमान सौंपी है. उन्हें उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम , राज्य उपक्रम और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. साथ ही निवेश एवं प्रवासी राजस्थानी मामलों के विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. अब टी. रविकांत रीको के अध्यक्ष और राजसीको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. बीआईपी और बीआईडीए से जुड़े कार्यों का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा. वर्तमान में वे राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव हैं. कार्मिक विभाग की ओर से 14 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक वे अपने मौजूदा पद के साथ ये सभी जिम्मेदारियां आगामी आदेश तक संभालेंगे.
राजस्थान में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बंटवारे में बड़ा बदलाव किया गया है
जयपुर. राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी. रविकांत को कई महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, राज्य उपक्रम और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही निवेश एवं प्रवासी राजस्थानी मामलों के विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी दिया गया है. इस आदेश के बाद प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी भी टी. रविकांत के पास रहेगी.
कार्मिक विभाग की ओर से 14 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया. आदेश के अनुसार टी. रविकांत को उनके वर्तमान पद के साथ ये सभी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वे फिलहाल राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव के पद पर कार्यरत हैं. अब उन्हें उद्योग और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई है. यह अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा.
रीको और राजसीको की भी संभालेंगे कमान
BIP और BIDA से जुड़े काम भी देखेंगे