Last Updated:
कुमाऊंनी घाघरा-चोली, पिछौड़ा और पारंपरिक आभूषण उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक हैं. आधुनिकता के दौर में भी शादी और सांस्कृतिक आयोजनों में इनका खास महत्व है. यह शरीर के ऊपरी हिस्से में पहनी जाती है, और पारंपरिक पहनावे को पूरा करती है. ठंडे पहाड़ी मौसम को देखते हुए महिलाएं इसके साथ ऊनी आंगड़ी भी पहनती थीं. आंगड़ी शरीर को गर्म रखने में मदद करती थी. पुराने समय में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कपड़ों और ऊन से इन्हें तैयार किया जाता था. इस तरह कुमाऊंनी पहनावा यहां की जलवायु और जीवनशैली के अनुरूप भी था.
कुमाऊंनी घाघरा-चोली कुमाऊं की पारंपरिक महिलाओं की वेशभूषा रही है. पुराने समय में पहाड़ की महिलाएं रोजमर्रा के जीवन से लेकर विशेष मौकों पर पहनावे को अपनाती थीं. इसका संबंध केवल कपड़ों से नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से भी है. बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में इस पहनावे की अलग-अलग स्थानीय झलक देखने को मिलती है. कुमाऊंनी घाघरा इस पारंपरिक पोशाक का प्रमुख हिस्सा है. यह लंबा और घेरदार होता है, जिससे पहनने पर इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है. पुराने समय में घाघरा सूती और ऊनी कपड़ों से तैयार किया जाता था. इसे हाथ से सिलने और सजाने की परंपरा भी रही है. नीले, हरे और अन्य चमकीले रंगों के कपड़े महिलाओं की पसंद में शामिल रहे हैं. घाघरे का घेर और उसकी बनावट इसे दूसरी पारंपरिक वेशभूषाओं से अलग पहचान देते हैं.
घाघरे के साथ पहनी जाने वाली चोली इस वेशभूषा का दूसरा मुख्य हिस्सा है. यह शरीर के ऊपरी हिस्से में पहनी जाती है, और पारंपरिक पहनावे को पूरा करती है. ठंडे पहाड़ी मौसम को देखते हुए महिलाएं इसके साथ ऊनी आंगड़ी भी पहनती थीं. आंगड़ी शरीर को गर्म रखने में मदद करती थी. पुराने समय में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कपड़ों और ऊन से इन्हें तैयार किया जाता था. इस तरह कुमाऊंनी पहनावा यहां की जलवायु और जीवनशैली के अनुरूप भी था.
विवाहित महिलाएं इसे खासतौर पर शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों पर पहनती हैं. पिछौड़ा आमतौर पर पीले या केसरिया रंग का होता है, जिस पर लाल रंग से स्वास्तिक, सूर्य, कलश और अन्य शुभ चिह्न बनाए जाते हैं. इसे सिर और कंधों पर ओढ़ा जाता है. पिछौड़ा केवल सजावटी कपड़ा नहीं, बल्कि कुमाऊंनी समाज में शुभता, मंगल और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक भी माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुमाऊंनी घाघरा-चोली के साथ पहने जाने वाले आभूषण इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. इनमें नथ, गुलोबंद, हंसुली, पौंची और चरेयू प्रमुख हैं. नथ पहाड़ी महिलाओं के पारंपरिक श्रृंगार का मुख्य हिस्सा है. वहीं गुलोबंद गले में पहना जाता है. हंसुली और पौंची भी पारंपरिक आभूषणों में खास स्थान रखते हैं. ये गहने केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि पहाड़ी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाते हैं.
सूती और ऊनी कपड़ों का अधिक यूज होता था. नीला, हरा, लाल और अन्य चमकीले रंग पहनावे को आकर्षक बनाते थे. ऊनी कपड़े ठंड से बचाते थे, जबकि सूती कपड़े सामान्य मौसम में आरामदायक रहते थे. कपड़ों की सिलाई और सजावट में स्थानीय हुनर की झलक दिखाई देती थी. इस तरह यह वेशभूषा पहाड़ की प्रकृति, मौसम और पारंपरिक रहन-सहन से जुड़ी हुई थी.
आधुनिक कपड़ों के बढ़ते चलन के कारण कुमाऊंनी घाघरा-चोली अब रोजमर्रा के जीवन में कम दिखाई देती है. नई पीढ़ी में भी सामान्य दिनों में आधुनिक पहनावे को अधिक पसंद किया जा रहा है. हालांकि इसका सांस्कृतिक महत्व आज भी बना हुआ है. कई परिवारों में पारंपरिक कपड़ों और आभूषणों को संभालकर रखा जाता है. सांस्कृतिक आयोजनों में इनका यूज नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है.
शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रमों, लोकपर्वो और सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाएं आज भी इस पारंपरिक वेशभूषा को गर्व से पहनती हैं. खासतौर पर पिछौड़े और पारंपरिक आभूषणों के साथ यह पहनावा अलग ही आकर्षण पैदा करता है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक उत्सवों में इसके माध्यम से कुमाऊं की परंपराओं को प्रदर्शित किया जाता है. यह वेशभूषा आने वाली पीढ़ियों तक पहाड़ की संस्कृति और विरासत को पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभा रही है.