सपने में छठ पूजा दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं ये 6 बड़े संकेत

सपने में छठ पूजा दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं ये 6 बड़े संकेत


उज्जैन. हिंदू धर्म में छठ महापर्व को आस्था, तपस्या और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना करती हैं. सुबह और शाम सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यही छठ पूजा आपको सपने में दिखाई दे, तो इसका क्या अर्थ हो सकता है. धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र में देवी-देवताओं की पूजा से जुड़े सपनों को विशेष महत्व दिया गया है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, सपने में खुद को छठ पूजा करते हुए देखना, सूर्यदेव को अर्घ्य देना या छठी मैया के दर्शन होने को शुभ संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसे सपने जीवन में सकारात्मक बदलाव, खुशहाली और नई संभावनाओं की ओर इशारा कर सकते हैं.

क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?
1. अगर सपने में आप खुद को छठी मैया की पूजा करते हुए देखते हैं, तो इसे जीवन में अच्छे बदलाव आने का संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह सपना परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से जुड़ा हो सकता है.

2. सपने में छठ पूजा दिखाई देना अधूरी इच्छाओं और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने का संकेत भी माना जाता है. यदि आप किसी काम को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो यह सपना नई उम्मीद और बेहतर अवसर मिलने की ओर इशारा कर सकता है.

3. छठ महापर्व में संतान की खुशहाली और लंबी उम्र के लिए विशेष प्रार्थना की जाती है. ऐसे में सपने में छठ पूजा देखना संतान सुख और परिवार में नई खुशियां आने से जोड़कर देखा जाता है. संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए भी इसे शुभ संकेत माना जाता है.

4. अगर सपने में आप पूरे विधि-विधान से छठी मैया की पूजा करते दिखाई देते हैं, तो इसे परिवार में सुख-शांति और आर्थिक स्थिति बेहतर होने का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि घर में आपसी प्रेम बढ़ेगा और खुशियों का माहौल बनेगा.

5. सपने में छठ पूजा करने को जीवन में चल रही कठिनाइयों और मानसिक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद से भी जोड़ा जाता है. स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, यह सपना मुश्किल समय के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने का संकेत हो सकता है.

6. अगर सपने में आप खुद को सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए देखते हैं, तो इसे करियर में उन्नति और सफलता से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इससे नौकरी में नए अवसर, प्रमोशन या कारोबार में लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं.



Source link