रात में आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं तो हो जाएं सावधान, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

रात में आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं तो हो जाएं सावधान, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह


Last Updated:

समय बचाने के लिए कई लोग रात में ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं और अगले दिन या दो दिन तक उसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सेहत और वास्तु के लिहाज से सही है? फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा के अनुसार, ताजा आटे से बनी रोटी खाना बेहतर है.

फरीदाबाद: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना समय बचाने के लिए कई काम पहले ही करके रख देते हैं. घरों में अक्सर महिलाएं और पुरुष रात को ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि सुबह उठकर रोटी बनाने में ज्यादा समय न लगे. कुछ लोग तो एक बार आटा गूंथकर दो दिन तक उसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या फ्रिज में लंबे समय तक रखा हुआ आटा स्वास्थ्य के साथ-साथ वास्तु के लिहाज से भी नुकसानदायक होता है? इस बारे में फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा ने Local18 से बातचीत में विस्तार से बताया.

रातभर फ्रिज में रखा आटा इस्तेमाल करना कितना सही?

ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि मैं देखता हूं कि बहुत से लोग रात में आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं और अगले दिन उसका इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग तो दो-दो दिन तक उसी आटे से रोटियां बनाते रहते हैं. मेरे अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं है. भोजन हमेशा ताजा बनाकर खाना चाहिए. इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और शरीर को भी सही पोषण मिलता है. आटा गूंथने के बाद उसे लंबे समय तक रखने से उसके पोषक तत्वों में बदलाव हो सकता है. ऐसे में ताजे आटे से बनी रोटी खाना ही बेहतर रहता है.

वास्तु शास्त्र में बासी आटे को लेकर क्या है मान्यता?

पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि वास्तु शास्त्र में भी बासी भोजन को अच्छा नहीं माना गया है. मैं मानता हूं कि जिस भोजन को ताजा बनाकर खाया जा सकता है, उसे कई घंटे पहले तैयार करके नहीं रखना चाहिए. गूंथे हुए आटे को ज्यादा समय तक फ्रिज में रखने से उसमें नकारात्मकता आने की बात वास्तु शास्त्र में कही गई है. इसलिए मेरी सलाह है कि जरूरत के हिसाब से ही आटा गूंथना चाहिए और ताजी रोटियां बनाकर खानी चाहिए.

कितने घंटे तक रख सकते हैं गूंथा हुआ आटा?

पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि अगर किसी को सुबह या शाम के समय रोटी बनानी है, तो उसी समय आटा गूंथना चाहिए. एक-दो या तीन घंटे तक रखा हुआ आटा इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन पूरी रात या पूरे दिन फ्रिज में रखे आटे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. मैं साफ कहना चाहता हूं कि ताजा भोजन ही शरीर के लिए अच्छा रहता है. लंबे समय तक रखा हुआ आटा स्वाद और सेहत दोनों को प्रभावित कर सकता है.

ताजे आटे की रोटी का स्वाद होता है अलग

पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि ताजे आटे से बनी रोटी और पहले से गूंथकर रखे हुए आटे की रोटी के स्वाद में भी अंतर होता है. इसलिए समय बचाने के चक्कर में आटा पहले से गूंथकर रखने की आदत छोड़नी चाहिए. जब रोटी, पराठे या दूसरी चीजें बनानी हों, तभी ताजा आटा गूंथना चाहिए. इससे भोजन का स्वाद भी बना रहेगा और सेहत का भी ध्यान रखा जा सकेगा.



Source link