Jalor News: जालोर में अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में गूंजी किलकारी, 3 महिलाओं ने कराया सुरक्षित प्रसव

Jalor News: जालोर में अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में गूंजी किलकारी, 3 महिलाओं ने कराया सुरक्षित प्रसव


Last Updated:

Jalore Auto Delivery: जालोर में अस्पताल पहुंचने से पहले एक गर्भवती महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया. आहोर निवासी रेखा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ऑटो से जालोर अस्पताल लेकर आ रहे थे. रास्ते में पिछोला कृषि बेरे के पास रात करीब 8 बजे महिला की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई. ऐसे में परिजनों को ऑटो रोकना पड़ा. इसी दौरान बेरे पर मौजूद सुखी देवी, नेनु देवी और पवनी देवी ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए प्रसव कराने में मदद की. तीनों महिलाओं की तत्परता से रात 8:08 बजे सुरक्षित डिलीवरी हुई. मौके पर मौजूद ओमप्रकाश माली ने निजी एम्बुलेंस संचालक को सूचना दी. इसके बाद जच्चा-बच्चा को जालोर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं.

Zoom

जालोर में अस्पताल पहुंचने से पहले एक गर्भवती महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया

जालोर. कभी-कभी मुश्किल वक्त में अस्पताल और डॉक्टरों से पहले आम लोगों की सूझबूझ किसी के लिए जीवनरक्षक साबित हो जाती है. जालोर में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक गर्भवती महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया. रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण परिजनों को ऑटो रिक्शा रोकना पड़ा. इस दौरान पास ही स्थित पिछोला कृषि बेरे पर मौजूद तीन बुजुर्ग महिलाओं ने बिना घबराए जिम्मेदारी संभाली और सुरक्षित प्रसव कराने में मदद की. उनकी तत्परता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं.

बाद में निजी एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जालोर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों की निगरानी में मां और बच्चे का उपचार किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य है. बताया जा रहा है कि आहोर निवासी रेखा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ऑटो रिक्शा से जालोर अस्पताल लेकर आ रहे थे. परिवार को उम्मीद थी कि समय रहते महिला को अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन रास्ते में स्थिति अचानक बदल गई. पिछोला कृषि बेरे के पास रात करीब 8 बजे महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी. दर्द बढ़ने और प्रसव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने ऑटो रिक्शा वहीं रोक दिया. इसी दौरान पास के कृषि बेरे पर मौजूद महिलाओं को इसकी जानकारी मिली और वे मदद के लिए आगे आईं.

तीन बुजुर्ग महिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी

मुश्किल परिस्थिति में सुखी देवी, नेनु देवी और पवनी देवी ने हिम्मत और अनुभव का परिचय दिया. तीनों महिलाओं ने बिना घबराए प्रसव कराने में मदद शुरू की. उनकी सूझबूझ और तत्परता से रात करीब 8:08 बजे रेखा देवी ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया. अचानक आई इस परिस्थिति में महिलाओं ने जिस तरह जिम्मेदारी संभाली, उससे परिजनों को बड़ी राहत मिली. मौके पर मौजूद ओमप्रकाश माली ने निजी एम्बुलेंस संचालक दिनेश कुमार माली को फोन कर घटना की जानकारी दी.

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाए जच्चा-बच्चा

सूचना मिलते ही निजी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. इसके बाद जच्चा और नवजात को सुरक्षित जालोर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अस्पताल में महिला विशेषज्ञ डॉ. चम्पालाल माली की देखरेख में दोनों का उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार मां और नवजात की स्थिति सामान्य है. फिलहाल दोनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस घटना में समय पर मिली मदद और तीन महिलाओं की सूझबूझ की अहम भूमिका रही. रास्ते में अचानक पैदा हुई आपात स्थिति के बीच उन्होंने घबराने के बजाय तत्परता दिखाई और परिवार को बड़ी राहत पहुंचाई.



Source link